छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पांढुर्णा के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी, किसानों की फसल का होगा सर्वे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

किसानों ने सीएम का काफिला रोककर सुनाई समस्याएं, सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग; मुख्यमंत्री ने तत्काल फसल सर्वे के दिए निर्देश, गुरु से मिलने राजना पहुंचे डॉ. यादव

पांढुर्णा विकास में कोई कसर नहीं, किसानों की फसल का सर्वे: CM यादव

Pandhurna 04 October 2026

छिंदवाड़ा / पांढुर्णा यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पांढुर्णा सहित प्रदेश के नवगठित जिलों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नागरिकों की सुख-सुविधाओं और जिलों के तेज गति से विकास को राज्य सरकार ने प्राथमिकता दी है। पांढुर्णा के विकास को और गति देने के साथ युवाओं को उद्योग एवं रोजगार से जोड़ने, कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रम तैयार करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को भी विस्तार दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को पांढुर्णा के सांदीपनी विद्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

पांढुर्णा में किसानों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पांढुर्णा विकास में कोई कसर नहीं, किसानों की फसल का सर्वे: CM यादव

किसानों ने रोका मुख्यमंत्री का काफिला, सुनी समस्याएं

जिला विकास समिति की बैठक से लौटते समय ग्राम भूली, सिवनी, राजना, भंदारगोंदी, नीलकंठ सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का काफिला रोक लिया। सांदीपनी विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार के पास बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी।

किसानों ने क्षेत्र में फसल की स्थिति को देखते हुए पांढुर्णा जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। किसानों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को जिले में फसलों का सर्वे कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के किसानों के बीच रुककर उनकी समस्याएं सुनने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देशों को गंभीरता से लिया।

112 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूर्ण

बैठक में कलेक्टर नीरज वशिष्ठ ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले के विकास एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांढुर्णा जिले में अब तक करीब 112 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।

इनमें प्रमुख रूप से सांदीपनी विद्यालय पांढुर्णा, सांदीपनी विद्यालय सौंसर, पुलिस कंट्रोल रूम पांढुर्णा तथा चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर जामसांवली के हनुमान लोक के प्रथम चरण के निर्माण कार्य शामिल हैं।

पांढुर्णा में किसानों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पांढुर्णा विकास में कोई कसर नहीं, किसानों की फसल का सर्वे: CM यादव

हनुमान लोक के बाद बढ़ी स्थानीय आय

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जामसांवली हनुमान लोक के लोकार्पण के बाद क्षेत्र की औसत मासिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां पहले औसत मासिक आय करीब 25 लाख रुपये थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 60 लाख रुपये हो गई है।

हनुमान लोक के प्रथम चरण में 57 दुकानों की नीलामी से करीब 11 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि का उपयोग मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विकास एवं रखरखाव में किया जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग बच्चों से भी मिले मुख्यमंत्री

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांदीपनी विद्यालय में सीनियर सिटीजन एवं माता-पिता विहीन दिव्यांग बच्चों से संवाद किया। उन्होंने फल-फूल तथा शाल-श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया और स्थानीय उत्पादों तथा कृषि आधारित गतिविधियों की जानकारी ली।

किसानों से मुलाकात के बाद राजना पहुंचे मुख्यमंत्री

सांदीपनी विद्यालय के कार्यक्रम एवं जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम राजना स्थित अपने गुरु श्री विवेक महाराज के आश्रम के लिए रवाना हुए। किसानों से मुलाकात और फसल सर्वे के निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री का राजना पहुंचना भी क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

मुख्यमंत्री ने बैठक में स्पष्ट किया कि पांढुर्णा जिले के विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने युवाओं की शिक्षा, रोजगार, उद्योग, कृषि, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को जिले की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण आधार बताया।

पांढुर्णा में किसानों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पांढुर्णा विकास में कोई कसर नहीं, किसानों की फसल का सर्वे: CM यादव

वृद्धजनों का किया सम्मान, बच्चों को किया दुलार

पांढुर्णा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पांढुर्णा जिले में ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं ‘सेवा सेतु’ अभियान में सहभागिता की। उन्होंने सांदीपनी स्कूल, पांढुर्णा में ‘हमारे वृद्ध, हमारा स्वाभिमान’ एवं ‘हमारे बच्चे, हमारा स्वाभिमान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वृद्धजनों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपस्थित वृद्धजनों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मान करते हुए उन्हें फलों की टोकरियां भेंट कीं। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को ड्रॉइंग किट, मिठाइयां एवं चॉकलेट वितरित कीं और उनके साथ संवाद करते हुए उन्हें दुलार किया।

पांढुर्णा में किसानों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
पांढुर्णा विकास में कोई कसर नहीं, किसानों की फसल का सर्वे: CM यादव

दिव्या करबे सहित विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी की छात्रा श्वेता साबले, विद्यार्थी दीपांशु पराड़कर तथा सांदीपनी स्कूल की छात्रा दिव्या करबे को स्कूटी प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।

यह भी पढ़े :-

नागपुर जा रही मरीज से भरी एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, एक की मौत; 4 घायल

सेवा संकल्प अभियान के तहत कान्हीवाड़ा में आंगन मिलन कार्यक्रम, योजनाओं की जानकारी से कराया जागरूक

गौपालकों के घर समृद्धि का रास्ता बनेगा पशुधन और दुग्ध उत्पादन : अमित शाह

गांधी के विचारों के साथ 33वीं बार निकली ग्राम स्वराज पदयात्रा, कलबोडी से गोपालगंज तक गूंजा ‘रघुपति राघव राजा राम’

https://www.facebook.com/share/p/1NsPVLSVdJ/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!