WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस सफाई कामगार प्रकोष्ठ सफाई कामगारों की विभिन्न मांगो को लेकर विधानसभा का 10 जुलाई को करेंगा घेराव

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ केे निर्देश पर म.प्र. सफाई कामगार मजदूर कांग्रेस प्रकोष्ठ के तत्वावधान में 10 जुलाई 2023 को मध्यप्रदेश में नगरपालिका, नगर पंचायत, नगर निगम में कार्यरत सफाई कामगार की लंबित मांगो को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाना है, इस संबंध में म.प्र. सफाई कामगार मजदूर कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयराजसिंह चैहान जी का आगमन सिवनी हुआ। सर्वप्रथम श्री चैहान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर 10 जुलाई 2023 को विधानसभा घेराव की जानकारी देते हुये कहा कि म.प्र.की समस्त नगरपालिकाओं में एक लाख नवीन सफाई कामगारों की भर्ती की जाए, समस्त नगरीय निकायों में ठेकाप्रथा आउटसोर्स को समाप्त करने, मध्यप्रदेश की समस्त नगरीय निकायों में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, अस्वच्छ कार्यो में संलग्न रहने के कारण कर्मचारी बीमार होते है अत: जोखिम भत्ता पांच हजार दिया जाने की मांग, मेडिकल आधार पर स्वैछिक सेवानिवृत्ति योजना लागू की किये जाने, सफाई कार्य को टेक्निकल पद घोषित किया जाए, गे्रड बनाने की मांग सहित कर्मचारियों की पेंशन योजना लागू करने म.प्र. में सफाई कामगारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आरक्षण निर्धारित किये जाने, नगरीय निकाय द्वारा विकसित किये जाने वाले व्यवसाय काम्लेक्स में युवा शिक्षित बेरोजगारों को दुकान आवंटन में प्राथमिकता दिये जाने, म.प्र. में नगरीय निकाय में सफाई कामगारों को कुशल ग्रेड पे के अन्तर्गत रखते हुये दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को इसका लाभ दिये जाने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव कांग्रेस सफाई कामगार मजदूर कांग्रेस प्रकोष्ठ के क्षरा किया जायेगा ।
पत्रकार वार्ता में जयराज सिंह चैहान ने कहा कि कमलनाथ जी के नेतृत्व में निश्चित रूप से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। छल कपट खरीद फरोख्त कर पूर्व में कांग्रेस की सरकार गिरा दी गयी थी, सफाई कामगारों की मांग को कमलनाथ जी पूर्ण नही कर पाये, अबकी बार कांग्रेस सरकार बनने पर जिस रूप से सफाई कामगार की मांगो को पूर्ण किया जायेगा। 10 जुलाई 2023 को प्रदेश सफाई कामगार कांग्रेस प्रकोष्ठ के विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में सफाई कामगार उपस्थित होने का कष्ट करें ताकि भ्रष्ट शिवराज सरकार जिसकेे कानों में सफाई कामगारों की समस्याओं को लेकर जू तक नही रैंग रही है कुम्भकरणी नींद खुल जाए। पत्रकार वार्ता में विष्णु करोसिया, राजिक अकील, संदीप चैहान, नितिन बघेले, सुजीत गोदरे उपस्थित रहें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!