संबल योजना से मृतकों के परिजनों को मिली आर्थिक राहत, अंत्येष्टि सहायता राशि वितरित
कान्हीवाड़ा में दो पात्र परिवारों को शासन की सहायता, जनप्रतिनिधियों ने घर पहुंचकर प्रदान की राशि
संबल योजना से मृतकों के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि वितरित
Seoni, 06 October 2026
सिवनी / कान्हीवाड़ा यशो:- शासन की महत्वपूर्ण संबल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत कान्हीवाड़ा में दो मृतकों के परिजनों को अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई। विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को तत्काल आर्थिक राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा दी जाने वाली यह सहायता राशि मृतकों के परिजनों को प्रदान की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कसाई टोला निवासी प्रदीप के निधन के बाद उनकी पत्नी तथा नवोदय नगर निवासी अफसाना खान के निधन के बाद उनके पति को संबल योजना के तहत अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई।
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों उपसरपंच अब्दुल माजिद उर्फ शहजादे, पंच एवं अधिवक्ता मोहम्मद यामीन उर्फ आगा खान तथा पंचायत लिपिक शफीक राज द्वारा दोनों परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
विपरीत परिस्थिति में परिवारों को सहारा देती है संबल योजना
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि संबल योजना श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु जैसी विपरीत परिस्थिति में मिलने वाली अंत्येष्टि सहायता से परिजनों को तत्काल आर्थिक सहारा मिलता है और अंतिम संस्कार से जुड़े आवश्यक खर्चों में राहत मिलती है।
उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :-
संविदा विद्युत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग, यूनाइटेड फोरम ने सौंपा ज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान में बरघाट के हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, आवेदनों का मौके पर निराकरण
सिवनी में राज्य स्तरीय शालेय हॉकी के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम



