Mon, 23 Nov 2026 | 09:39:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार अधूरे काम के बीच कैसे हो गया जल जीवन मिशन का हैंडओवर? उठे गंभीर सवाल प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मंडला की जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, यशवंत डिके बने कार्यकारी अध्यक्ष संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर धनौरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित आज निकलेगी 1100 फीट लंबी भव्य चुनरी यात्रा, मां बैनगंगा को अर्पित होगी चुनरी कार्तिक पूर्णिमा पर सीलादेही धाम में भक्ति और विकास का संगम, 56 भोग के साथ टीन शेड का लोकार्पण करेंगे विधायक दिनेश राय मुनमुन छपारा बाईपास पर कंटेनर के अचानक यू-टर्न से पलटा टमाटर से भरा ट्रक, लाखों का माल बर्बाद सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में दस्तक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त केवलारी के 17 शासकीय स्कूलों को मिली 19.25 करोड़ की सौगात, विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रयासों से निर्माण कार्य स्वीकृत गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : राज्यपाल डॉ. ढालसिंह बिसेन छपारा में कंटेनर से 58 गौवंश मुक्त, 20 लाख का वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को सिवनी में सेवा का महाआयोजन, स्वास्थ्य शिविर के साथ मातृशक्ति को स्वरोजगार की सौगात

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 05, 2026 07:27 pm / Post views : 286

दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को सिवनी में सेवा का महाआयोजन, स्वास्थ्य शिविर के साथ मातृशक्ति को स्वरोजगार की सौगात
शेयर करें:

दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में 8 अक्टूबर को सिवनी में सेवा महाआयोजन

Seoni, 05 October 2026 सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत 8 अक्टूबर को सिवनी में सेवा और जनकल्याण का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत बाहुबली लॉन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा के साथ नाक-कान-गला, हड्डी, महिला, नेत्र, दंत एवं हृदय रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं और शासन की योजनाओं से जोड़ना है। वहीं ओमकला केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त मातृशक्ति को 50 सिलाई मशीनें, चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर किट एवं डिप्लोमा प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। चिकित्सा शिविर में नेत्र परीक्षण के दौरान चयनित मोतियाबिंद मरीजों के 10 अक्टूबर को झोतेश्वर में ऑपरेशन किए जाएंगे। जरूरतमंद मरीजों को चश्मे एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन, सांसद भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

दिनेश राय मुनमुन की पहल से स्वास्थ्य सेवा और स्वरोजगार को एक साथ बढ़ावा

‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के माध्यम से सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने स्वास्थ्य सेवा और महिला सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ने की पहल की है। एक ओर जरूरतमंद नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षण प्राप्त मातृशक्ति को स्वरोजगार के साधन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया जाएगा।

नाक-कान-गला सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं

शिविर में नाक-कान-गला, हड्डी रोग, महिला रोग, नेत्र रोग, दंत रोग एवं हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा आयुष विभाग एवं पैथोलॉजी की सुविधाएं भी शिविर में रहेंगी। मरीजों की आवश्यकता के अनुसार जांच के बाद चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इससे नागरिकों को अलग-अलग स्थानों पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे

शिविर में पात्र नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा।

मोतियाबिंद मरीजों के 10 अक्टूबर को झोतेश्वर में होंगे ऑपरेशन

नेत्र जांच शिविर का विशेष आकर्षण मोतियाबिंद मरीजों का चयन रहेगा। साई नेत्रा ऑप्टिकल के संचालक योगेंद्र पटेल द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिन्हित किया जाएगा। चयनित मोतियाबिंद मरीजों के 10 अक्टूबर को झोतेश्वर में ऑपरेशन किए जाएंगे। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार चश्मे एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

दिव्यांगजनों को मिलेंगे आवश्यक उपकरण

कार्यक्रम में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपयोगी सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। इस तरह आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरतमंद नागरिकों को उपचार और सहायक सुविधाओं से जोड़ना भी है।

50 सिलाई मशीनों से मातृशक्ति को मिलेगा स्वरोजगार का संबल

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा ओमकला केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को 50 सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर किट एवं डिप्लोमा भी प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके हुनर के आधार पर स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

सेवा से स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता तक का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत 8 अक्टूबर का आयोजन स्वास्थ्य सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और मातृशक्ति के सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान की जिला एवं मंडल टोली के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

8 अक्टूबर को बाहुबली लॉन पहुंचने की अपील

भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाहुबली लॉन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ लें। सेवा संकल्प अभियान के तहत सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की पहल से आयोजित यह आयोजन स्वास्थ्य सेवा के साथ मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
यह भी पढ़े :-
वन अधिकार कानून ग्राम सभा का अधिकार, वन विभाग का प्रशासनिक विवेक नहीं : डॉ. अशोक मर्सकोले सेवा संकल्प अभियान में बरघाट के हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, आवेदनों का मौके पर निराकरण 39.85 लाख की वसूली, FIR और कार्रवाई पर हाईकोर्ट का स्टे! शिकारा पंचायत मामले में अब सामने आएगी पूरी तस्वीर नगर परिषद के टैक्स वसूली के खिलाफ उबाल, बगलई में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन https://www.facebook.com/share/v/19WY7ZFfpY/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष