विनोबा ऐप में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले 19 शिक्षक सम्मानित
जिला शिक्षा केंद्र में हुआ सम्मान समारोह, जिला परियोजना समन्वयक कृष्णकुमार डहेरिया ने शिक्षकों के नवाचार को सराहा
सिवनी में विनोबा ऐप के 19 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, डहेरिया ने सराहा नवाचार
Seoni 07 October 2026
सिवनी यशो:- शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला शिक्षा केंद्र, सिवनी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विनोबा ऐप के माध्यम से जिले स्तरीय ‘पोस्ट ऑफ द मंथ’ एवं ‘स्पर्धा अवार्ड’ के लिए चयनित शिक्षकों को जिला परियोजना समन्वयक कृष्णकुमार डहेरिया द्वारा सम्मानित किया गया।
विनोबा ऐप पर अपने नवाचार, शैक्षणिक गतिविधियों और उत्कृष्ट कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाले 19 शिक्षकों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में श्रीमती नजमुनिसा खान, संजय कुमार राजक, बेनीराम जंघेला, श्रीमती सुमरवती टेकाम, श्रीमती राजेश्वरी जंघेला, संतोष कुमार बैस, श्रीमती सुनीता राय, श्रीमती रूबी धुर्वे, श्रीमती रामरेखा चौहान, श्रीमती हेमलता अवधिया, श्रीमती कविता जैन, श्रीमती फिरदौसिया खान, श्रीमती परमिला मरस्कोले, ओम नारायण राजपूत, चंद्रप्रकाश राजपूत, श्रीमती कारोना ठाकुर, श्रीमती शर्मिला कच्छवाहा, मुकेश कुमार गोलहानी एवं श्रीमती जयकली ककोडिया शामिल हैं।
‘शिक्षा में नवाचार जिले के शैक्षणिक परिदृश्य को दे रहे नई दिशा’
जिला परियोजना समन्वयक कृष्णकुमार डहेरिया ने सम्मानित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार जिले के शैक्षणिक परिदृश्य को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय के विभिन्न कार्यों के साथ-साथ अध्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हम सभी का धर्म और बच्चों के प्रति दायित्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्मानित शिक्षक आगे भी इसी उत्साह, नवाचार और समर्पण के साथ कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे।
शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम में APC चुनेंद्र बिसेन तथा ओपन लिंक्स फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर विशाल डाहात, प्रोग्राम मैनेजर प्रोजेक्ट अभिजीत वैध, प्रोजेक्ट ऑफिसर नेत्रपाल कटरे एवं सुश्री प्रतीक्षा बघेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों के नवाचारपूर्ण प्रयासों को प्रोत्साहन मिला। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि ऐसे सम्मान शिक्षकों को नई पहल करने तथा विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित करेंगे।
यह भी पढ़े :-
“धर्म से कमाई नहीं, कमाई से धर्म करो; यही पुण्य का मार्ग: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती”
ओमकला केंद्र की मातृशक्ति को 50 सिलाई मशीनों की सौगात, 8 अक्टूबर को सिवनी में सेवा का महाआयोजन
137 वर्षों से अनवरत रामलीला, किरीट पूजन और मंच पूजन के साथ आज से होगा शुभारंभ
सरकारी जमीन बेचने के आरोपों के बावजूद महेश माधवानी पर कार्रवाई क्यों नहीं?



