Tue, 24 Nov 2026 | 11:25:05 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन कलेक्टर का सख्त रुख, देरी से पहुंचे दो अधिकारियों पर 500-500 रुपए का जुर्माना

गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 70 गौवंश क्रूरता से मुक्त; आरोपी गिरफ्तार

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 07, 2026 04:33 pm / Post views : 66

गौवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, 70 गौवंश क्रूरता से मुक्त; आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें:

सिवनी में कंटेनर से 70 गौवंश बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Seoni 07 October 2026 सिवनी यशो:- गौवंश के अवैध परिवहन और पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ सिवनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 गौवंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार गौवंश को ग्वालियर से सागर-नरसिंहपुर-सिवनी होते हुए नागपुर स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गौवंश को मुक्त कराया और परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर को जब्त करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। [caption id="attachment_53162" align="alignleft" width="300"]सिवनी में कंटेनर से 70 गौवंश बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया सिवनी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में कंटेनर से 70 गौवंश बरामद[/caption]

मुखबिर की सूचना पर छिंदवाड़ा ब्रिज में नाकाबंदी

पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी संख्या में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर ग्वालियर से सागर, नरसिंहपुर और सिवनी होते हुए नागपुर ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर छिंदवाड़ा ब्रिज के ऊपर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का कंटेनर क्रमांक MH 46 DL 0755 वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।

ठूंस-ठूंसकर भरे थे 70 गौवंश

पुलिस के मुताबिक कंटेनर के अंदर 70 गौवंश मिले। आरोप है कि गौवंश की गर्दन, मुंह और पैरों को रस्सियों से बांधकर उन्हें बेहद क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस के अनुसार वाहन में गौवंश के लिए चारा, भूसा, पानी तथा पर्याप्त रोशनी और हवा की व्यवस्था भी नहीं थी। कई गौवंश अचेत अवस्था में पाए गए। पुलिस ने तत्काल सभी 70 गौवंश को कंटेनर से बाहर निकालकर मुक्त कराया और परिवहन में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जब्त कर लिया।

10 लाख का कंटेनर जब्त, आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक बहार ए आलम पिता रहीस अहमद, उम्र 40 वर्ष, निवासी जाहिद नगर करुला, थाना कटघर, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 9, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6 एवं 7, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

दयोदय जीव रक्षा संस्थान में रखे गए गौवंश

पुलिस द्वारा मुक्त कराए गए सभी 70 गौवंश को पुलिस सुरक्षा में दयोदय जीव रक्षा संस्थान, बींझावाड़ा में सुरक्षित रखवाया गया है। वहीं जब्त कंटेनर को सुरक्षा की दृष्टि से रक्षित केंद्र सिवनी में खड़ा कराया गया है।

यह सामान हुआ जब्त

  • कंटेनर क्रमांक MH46DL0755 — अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये
  • 70 नग गौवंश

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि जसवंत सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष साहू, सौरभ ठाकुर, नवीन तिवारी, आरक्षक प्रतीक बघेल, पारस तुरकर, सीताराम एवं वाहन चालक मोनू डहेरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।
यह भी पढ़े :-
मरीज तड़पता रहे, लेकिन बिना डोनर नहीं मिलेगा ब्लड? सिवनी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर गंभीर सवाल “धर्म से कमाई नहीं, कमाई से धर्म करो; यही पुण्य का मार्ग: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती” ओमकला केंद्र की मातृशक्ति को 50 सिलाई मशीनों की सौगात, 8 अक्टूबर को सिवनी में सेवा का महाआयोजन 137 वर्षों से अनवरत रामलीला, किरीट पूजन और मंच पूजन के साथ आज से होगा शुभारंभ https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/shamli/cow-full-truck-caught-hindi-news

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें