छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनीहेल्थ

नगर पालिका की कार्य प्रणाली से आक्रोशित विवेकानंद वार्डवासियों ने किया आंदोलन

चारों ओर कीचड़ नालियों का सड़को पर बहता पानी और चारों गंदगी से परेशान है वार्डवासी, श्रावण के पवित्र माह में भी नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है वार्ड पर, इस क्षेत्र से बड़ी संख्या मठ मंदिर भगवान के दर्शन करने जाती है और बजबजाती गंदगी करती परेशान

सिवनी यशो:- सिवनी नगरपालिका परिषद में पदस्थ कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद द्वारा दूषित मानसिकता से काम किया जा रहा है जिससे पूरा नगर परेशान है और विशेषकर भाजपा पार्षद वाले वार्डो के साथ नगर पालिका परिषद दुर्भावना के साथ कार्य कर रही है । परिषद में भाजपाई पार्षदों की किसी भी प्रकार की सुनवाई नही होने के कारण भाजपा के पार्षद आक्रोशित है और उनके आक्रोश के बावजूद भी सिवनी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोई समाधानात्मक रवैया नहीं अपना रहे है और वे नगरपालिका अध्यक्ष के इशारो पर काम कर रहे है भाजपाई पार्षदों का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष दुर्भावना के साथ काम कर रहे है और उनका पूरा साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी दे रहे है ।
इसी आक्रोश के चलते आज बुधवारा को विवेकानंद वार्ड की जनता का आक्रोश फूट गया और वह सड़को पर आकर आंदोलन के लिये मजबूर हो गयी ।
विवेकानंद वार्ड के पार्षद राजेश राजू यादव ने बताया कि विवेकानंद वार्ड में कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष शफीक खान दुर्भावना के कारण कोई काम नहीं करा रहे है जबकि यहां की जनता बुरी तरह से परेशान है अनेक समस्याओं की ओर मुख्य नगरपालिका अधिकारी का ध्यान अनेक बार आकर्षित कराया गया परंतु मुख्यनगरपानिका अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहें और नपा के अध्यक्ष शफीक खान इस कदर बेेशर्मी का परिचय दे रहे है कि पवित्र श्रावण मास में भी इस वार्ड के निवासियों को परेशान कर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे है । उन्होंने बताया कि इस वार्ड की सीमा में ही जिले का सिद्ध शिवपीठ मठ मंदिर है जहाँ से होकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में जाते है । इसके साथ ही सिवनी नगर की ग्राम देवी का मंदिर माता दिवाला मंदिर है जहाँ श्रद्धालुओं की दिनभर बड़ी संख्या में आवक जावक बनी रहती है । इसके बावजूद भी सिवनी नगर पालिका परिषद द्वारा हमारे वार्ड की सड़को का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, वार्ड की कच्ची तथा टूटी फूटी नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, वार्ड में साफ सफाई नहीं करायी जा रही है, पेयजल की सही सप्लाई नहीं की जा रही हैतथा इसके साथ ही अनेक समस्याएँ है जिनका निराकरण नहीं कराया है ।
पार्षद राजेश यादव का कहना है कि सिवनी नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद के साथ मिलकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी भष्टाचार को बढावा दे रहे है ओर मेरे द्वारा नगर पालिका की भ्रष्ट गतिविधियों पर आपत्ति की जा रही है और शिकायते भी की गयी है जिससे कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद के अध्यक्ष मुझसे दुर्भावना पूर्ण रवैया अपना रहे है और वार्ड में काम नहीं होने दे रहे है ।
वार्ड की समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में उपस्थित वार्डवासियों के साथ बुधवार को हुये आंदोलन के दौरान वार्ड पार्षद राजेश यादव ने आंदोलन का नेतृत्व किया इस अवसर पर परिषद में नेता प्रतिपक्ष ज्ञानचंद सनोडिया भी उपस्थित रहे जिन्होंने कहा कि सिवनी नगर पालिका परिषद जिस दूषित मानसिकता से कार्य कर रही है वह ठीक नहीं है आमजनता को मूलभूत सुविधाएँ देना नगरीय प्रशासन का दायित्व है इसमें भी भेदभाव करना स्वच्छ राजनीति नहीं है विवेकानंद वार्ड में जो समस्याएँ है उनका निराकरण नहीं होने से वार्डवासी आक्रोशित है और इतनी समस्याओं का सामना अधिक समय तक नहीं किया जा सकता । वार्ड की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहींं किया तो हम उग्र आंदोलन करेंगे ।
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे भी उपस्थित रहे जिन्होंन नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली को जनहित के विपरीत बताते हुये कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो आमजनता को परेशान ही किया जाता है यह उनका कांग्रेसी चरित्र है ।
आंदोलनरत वार्डवासियों आकोश को देखते हुये मुख्य नगरपालिका अधिकारी आंदोलन स्थल पर पहुँचे और उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की सभी समस्याओ का निकराकरण शीघ्र कर दिया जायेगा जिसके लिये प्रक्रिया में जो समय लगता है वह लगेगा उसके पूर्व जहाँ पानी का भराव है सड़क में कीचड़ हो रहा है वहाँ तात्कालिक व्यवस्था सुचारू करने के लिये डस्ट डालवा दी जायेगी एवं नालियों की सफाई के साथ दवा का नियमित छिडकाव कराया जायेगा आवारा जनवारोंं की रोकथाम एवं वार्ड की सफाई के लिये कर्मचारी को निर्देश दिये जायेगे

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button