छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

अहिंसक है कायर नहीं -मुनि-शाश्वतसागर

जैन मुनि के नृशंस हत्याकांड के विरोध में सिवनी का सकल जैन समाज ने  बुधवार को  ज्ञापन सौंपा

सिवनी यशो:- अहिंसा परमो धमर्: धर्म हिंसा तथैव च अर्थात अहिंसा ही परम धर्म है पर धर्म की रक्षा के लिए कि गयी धर्म हिंसा उससे भी बड़ा धर्म है। अहिंसा परम धर्म है, अहिंसा परम तप है, और अहिंसा ही परम सत्य है अहिंसा धर्म से ही मनुष्य की धार्मिक प्रवृत्ति विकसित होती है किंतु आज के समय में अधर्मी और क्रूर लोगों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिस कारण धर्म रक्षा की आवश्यकता महसूस हो रही है।जब धर्म संस्कृति पर संकट आए उस समय विरोधी का प्रतिकार ना करते हुए अहिंसा का पाठ पढऩा भी वास्तव मे कायरता ही है। उक्त उद्गार व्यक्त करते हुए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य पूज्य मुनि श्री शाश्वतसागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म के प्रति इसी उदासीनता के भाव से जैन संस्कृति के अनेक जिनायतन प्रतिमा,शास्त्र ग्रंथ,मंदिर आदि अनेक धरोहरें विधर्मियो के हत्थे चढ़ गई।अपनी असफलता छिपाने के लिए भगवान महावीर के अहिंसा धर्म को बदनाम मत करो। स्मरण रहे धर्म,धर्म गुरुओं एवं धर्म स्थलों पर आए संकट पर मुंह बंद करके बैठोगे तो उस पाप के बराबर के भागीदार बनोगे।
विगत दिवसों में कर्नाटक मैं 35वर्ष की दीर्घकालिक मुनि धर्म की साधना को निष्कलंक रूप से पालन करने वाले जैन आचार्य श्री काम कुमार नंदी महाराज की जघन्य हत्या पर मात्र जैन समाज ही नहीं अपितु अहिंसा प्रेमी सभी संगठनों एवं समुदायों को आगे आकर शासन प्रशासन को उक्त घटना के विरोध मे पत्राचार कर आवाज उठानी चाहिए।आज हमारे साथ ये दुर्दांत घटना क्रम हुआ है कल किसी और के साथ भी घट सकता है अतएव ऐसा पुरुषार्थ करे कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

जैन समाज ने ज्ञापन सौंपा

पूज्य महाराज श्री की प्रेरणा से दिनांक 12जुलाई बुधवार को श्री बड़े जैन मंदिर जी के सामने से सकल जैन समाज के तत्वावधान में जैन समाज की तीनों शाखाएं क्रमश: दिगंबर, श्वेतांबर एवं तारण तरण दिगंबर जैन समाज की विशाल विरोध यात्रा हाथ में काली पट्टी बांधकर कलेक्टर कार्यालय परिसर पहुँची जहां जिला कलेक्टर के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को उक्त घटना के विरोध में शांति पूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपा गया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button