छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

मुनिया टांक बने किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

सिवनी यशो:-जिले में वर्षो से भाजपा की रीति नीति व सरकार की जन हित की योजनाओं को आम नागरिकों व मतदाताओं तक पहुचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कस्तूरबा वार्ड निवासी युवा मुनिया टांक को भाजपा किसान मोर्चा सिवनी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सिवनी में सबसे ज्यादा नजदीकी सम्बंध रखने वाले मुनिया ने केवलारी विधानसभा के विगत चुनाव में भाजपा केंडिडेट राकेश पाल व सिवनी में मूनमुन राय के पक्ष में रणनीति बनाकर चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी,वर्तमान में वे नगर में सक्रिय विभिन्न सघटनो से जुड़े रहकर जिले के विकास के लिये केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से सम्पर्क में है,रेल विकास समीति के सचिव मुनिया राजनीतिक तौर पर एक ऐसे कट्टर भाजपा कार्यकर्ता माने जाते है जिनकी भूमिका जिला ,जनपद पंचायत व पार्षद चुनावो में भी निर्णायक होती है।
विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शदर्शनसिंह चौधरी के निर्देशानुसार एवं भाजपा किसान मोर्चा के संभागीय सहप्रभारी संजय सक्सेना जिला प्रभारी वीरेंद्र राय एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवीसिंह बघेल की सहमति से, सक्रिय भाजपा युवा नेता तरुण मुनिया टांक को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकार्त्ताओं ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button