क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

गनेशगंज साप्ताहिक बाजार में दलदल, व्यापारियों को कोई सुविधा नहीं,मनमानी वसूली

 

सिवनी यशो:- लखनादौन ब्लॉक के ग्राम गणेशगंज में साप्ताहित बाजार वाले मैदान की इन दिनों जो दुर्दशा है उससे व्यापारी बुरी तरह परेशान है वहीं खरीददारों को बाजार में जाने के लिये कीचड़ के दलदल से होकर चलना पडता है ।
गणेशगंज में प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक बैठकी बाजार लगती हैं जिसमे जिले के अलग अलग क्षेत्रों से व्यापारी बाजार अपनी दुकानें लेकर पहुंचते हैं वही गणेशगंज के आसपास लगे 30- 35 गांवों के लोग यहां खरीदी करने बाजार पहुंचते हैं ।
बाजार के हालात इतने खराब है की जहां देखो वही कीचड़ नजर आ रही हैं अब लोग यहां अपना सामान से भरा थैला संभाले या कीचड़ से बचने कपड़े तो वहीं व्यापारी कीचड़ के रास्ते ग्राहकों का इंतजार करते नजऱ आते है।
बाजार में आने वाले व्यापारियों का कहना है कि ठेकेदार से इस संबंध में कहा गया है और बताया गया है कि कीचड़ बहुत है इसका कोई समाधान निकाला जाएं तो ठेकेदार बोलते हैं हो जाएगा । इतनी असुविधा के बावजूद भी व्यापारियों से जबरन अधिक वसूली की है व्यापारियों से निरकनामा से कई गुना अधिक वसूली की जाती है । यह जबरन वसूली व्यापारियों के लिये बड़ी मुसीबत बनी हुई है वहीं व्यापारियों का कहना है कि इस समय सब्जियाँ मंहगी होने तथा बाजार में कीचड़ के कारण दुकानों में आवक नहीं है उसके वाबजूद भी मनमानी वसूली की जा रही है । बताते है कि ठेकेदार द्वारा 80 से 100 रुपए जबरदस्ती लिया जाता हैं तथा चिकन, मछली वाले छोटे व्यापारियों से 150 से 200 रुपए तक नबाब खान ठेकेदार द्वारा बाजार बसूली की जाती हैं।
ग्राम पंचायत गनेशगंज ने साप्ताहिक बैठकी बाजार 3,51,000 में नीलामी की है परंतु व्यापारियों एवं आमजनों की सुविधा की ओर कोई ध्यान नहीं है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button