सिवनी यशो:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के आदिवासी राजा दलपत शाह की दलसागर तालाब में प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण के लिये बड़ी धनराशि प्रदान करने के साथ जिले के विकास के लिये जनहितैषी घोषणाएं कर जिले की जो चिंता की है उससे प्रमाणित होता है कि भाजपा की सरकार आमजनता को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे के लिये बेहद गंभीरता से प्रयास कर रही है और हर वर्ग के सम्मान के लिये शिवराज सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए है । सिवनी जिले में प्रवास के दौरान की गयी घोषणाओं के लिये पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक तेकाम ने आभार व्यक्त किया है ।
भाजपा नेता अशोक तेकाम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले के विकास के लिये की गयी घोषणाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने जिला मुख्यालय के दलसागर तालाब के सौदर्यीकरण के साथ इसके ऐतिहासिक महत्व को जीवंत रखने के लिये आदिवासी समाज के गौरव राजा दलपत शाह की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिये जो निर्णय लिया उससे संपूर्ण आदिवासी समाज आज गौरांवित महसूस कर रहा है । श्री तेकाम ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि प्रदेश् के मुख्यमंत्री जी ने आदिवासी विकासखंड धनौरा में नवीन महाविद्यालय खोलने कुरई महाविद्यालय के भवन निर्माण सिवनी नगर पालिका परिषद को नगर निगम बनाने,कांचना मंडी जलाशय की नहरों के विस्तारीकरण करने आदि की महत्वकांक्षी घोषणाएँ कर जिले के विकास को गति देने की जो साह्दयता दिखाई है उसके प्रति भाजपा नेता ने श्री तेकाम ने आभार व्यक्त किया है ।





