मुंह में काली पट्टी बांध कर कैंडिल मार्च निकाला
सिवनी यशो:- जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा मणिपुर में महिलाओं के साथ किया गया घृणितकृत्य, कर्नाटक में जैन मुनि की नृशंस हत्या एवं सिवनी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं के साथ की गई अश्लीलता एवं अभद्रता के विरोध में मुॅह में काली पट्टी बॉधकर हाथ में कैंडिल लेकर मार्च निकाला गया। जो कि नगरपालिका चैक से नेहरू रोड़ होते हुए शुक्रवारी चैक पंहुचकर मणिपुर में हुई एवं जैन मुनि की हुई हत्या, सिवनी जिले के घंसौर में 8 वर्षीय बालिका की हत्या के लिए मौन रखा गया।
पत्रकारो से बात करते हुये जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि मणिपुर में चुनाव के पूर्व मोदी जी ने कहा था कि मणिपुर को दंगा मुक्त रखना है तो भाजपा को वोट दो लगभग 80 दिनों से मणिपुर दंगे की चपेट मेें है कानून व्यवस्था नाम की वहॉ कोई चीज नहीं है अनेक लोगो की हत्या की जा चुकी है, महिलाओं को निर्वस्त्र कर बलात्कार किये जा रहें है देश के प्रधानमंत्री अमेरिका, फ्रांस, यूऐई विदेश घूमने में मस्त हैे। पूरे देश में मणिपुर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है मोदी जी ने मात्र 36 सैकेंड मणिपुर के बारे में कहा, उसमें भी कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कानून व्यवस्था के बारे में कहा। जैन मुनियों के नृशंस हत्यारों को भी फांसी दी जानी चाहिए, मणिपुर की घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के सिवनी आगमन पर प्रायवेट बस स्टेंड लक्ष्मीनारायण मंदिर के सामने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए लखनादौन से बुलाई गई आंगनवाडी, आशा-उषा महिला कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने अश्लीलता, अभद्रता की, जिसकी शिकायत जिला कलेक्टर और जिला महिला बाल विकास से की, सत्ता के दबाव में दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। सिवनी जिले के घंसौर में भी 8 वर्षीय बालिका के साथ ज्यादतीकर उसकी हत्या कर दी गई, भाजपा सिर्फ बेटी बचाओं का दिखावा करती है भाजपा के शासन में सबसे ज्यादा असुरक्षित बेटियॉ और महिलाएॅ ही है।
कैडिल मार्च में जिला प्रभारी चैधरी गंभीर सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सेवकराम चन्द्रवंशी, जिला कांग्रेस प्रभारी महामंत्री जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेशसिंह बल्लू बघेल, जिला संगठनमंत्री एड. पंकज शर्मा, मोहनसिंह चंदेल, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, विष्णु करोसिया, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति चित्रलेखा शाह नेताम, श्रीमति ललिता बघेल, श्रीमति सुयोगिता सक्सेना, श्रीमति गीता तिवारी, श्रीमति रानी पारासर, श्रीमति रजनी अग्रवाल, श्रीमति पवनरेखा रिनायत, जेपीएस तिवारी, विजय नाहटा, पवन दिवाकर, सुरेन्द्र करोसिया, अतुलचंद मालू, राजिक अकील, दीवान आजम अली, पियूष शाह, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा, एड. अवि यादव, कन्हैया तिवारी, शिबू सेंगर, नब्बू भाई, जोएब जकी अनवर खान, विजेन्द्र करोसिया, राजेन्द्र नामदेव, इब्राहिम खान, राकेश अग्रवाल, नितिन शुक्ला, राजा मुबीन, जिब्राईल अंसारी, रामकिशोर बघेल, शैलेन्द्र हरिन्द्रवार, देवधर सक्सेना, विजय उइके, दुपेन्द्र अमुले, जितेन्द्र सनोडिया, महमूद भाई, शाहिद रानू, सुजीत गोदरे, प्रवेश बाबू भालोटिया, मोन्टू भूरा, अंशुल अवस्थी, संदेश तिव्हन, सुशील ठाकुर, गेंदलाल भलावी, विनोद यादव, विपिन यादव, टिकेन्द्र देशमुख, अर्जुन बिसेन, राजू सनोडिया, नेमचंद जैेन, पंडित लोकेश शुक्ला, अप्पूू ठाकुर, मिर्जा तौसीर बेग, आबिद खान, मिर्जा फैसल बेग, सलीम पत्तेवाले, विनोद नाग, मोहसिन खान, जयप्रकाश परिहार, नितिन बघेले, दिलीप दयारामानी, राजेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र बघेल, कफिल खान, रामानसिंह बघेल सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहें।
Contact us
- Manoj Mardan Trivedi (Owner & Editor)
- Yasonati@gmail.com
- 9425843297
Download App
Follow us on
© 2023 Copyrights Reserved | Dainik Yashonnati | Hosted by Webmitr Digital Services Pvt. Ltd.