WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

किशोर कुमार नाइट का भाजपा कार्यालय में भव्य आयोजन 04 अगस्त को

सिवनी यशो:- आगामी 4 अगस्त शुक्रवार को देश के सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक किशोर कुमार गांगुली के 94 वीं जयंती पर किशोर कुमार नाइट कार्यक्रम का आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बारापत्थर स्थित कार्यालय में किया गया है। भाजपा जिला कार्यालय में यह आयोजन सुर मिले मेरा तुम्हारा संगीत संस्था के द्वारा भव्य रूप से किया जायेगा आयोजन समिति के संजय प्रताप सिंह ने बताया कि 04 अगस्त को शाम 7:30 बजे भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान मं देश के सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक स्व. किशोर कुमार मध्यप्रदेश के गौरव को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये यह भव्य आयोजन किया जा रहा है । कार्यक्रम में बेहतर साऊंड सिस्टम,आकर्षक विद्युत व्यवस्था के बीच सुर मिले मेरा तुम्हारा संस्था के गायक कलाकारों द्वारा अपनी आवाज में किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन समिति ने बताया कि इस आयोजन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे सहित समस्त पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिती रहेगी । कार्यक्रम में किशोर दा के सदाबाहार गीतो की प्रस्तुति दी जायेगी वहीं स्व. किशोर कुमार जी के जीवन से जुड़े सुनहरे पलों से संबंधित क्विज भी श्रोताओं के लिये रखी गयी है । आयोजन समिति ने समस्त संगीत प्रमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!