WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमखेलछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

पुुलिस और राजनैैतिक संरक्षण में बेखौफ चल रहा सट्टे का अवैध कारोबार

बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी, अनेक परिवार इस महामारी के शिकार

सिवनी यशों:-जिले मे सामाजिक बुराईयों से संबंधित अपराध तेजी से बढ रहे हैं, और इन मामलो मे पुलिस की भूमिका हमेशा संदिग्ध रहती है, अपराधियों के विरूद्ध जिस तरह से प्रभावी कार्यवाही होना चाहिये, वह नही होती, सट्टा, जुंआ, एवं अवैध शराब तथा नशाखोरी वाली सामग्री जिले मे तेजी से अपने पैर पसार रहे हैं।
जिले मे ऑनलाईन सट्टा और मटका सट्टा के मकडजाल मे नगरीय क्षेत्र से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो तक आमजनता को फंसा रखा है, ऑनलाईन सट्टे का कारोबार जिस तेजी से फैल रहा है, वह युवा पीढी के लिये घातक होते जा रहा है। वहीं ऑनलाईन सट्टे के माध्यम से ठगी भी बडी मात्रा मे हो रही है, और ऑनलाईन सट्टा की बसूली के लिये आसामाजिक तत्वो को सट्टे के कारोबारी हायर करते हैं, और ऐसे सट्टा कारोबारियों के लिये बसूली करने वाले असामाजिक तत्व समाज मे दहशत और गुंडागर्दी का वातावरण बनाकर कारोबारियों के लिये काम करते हैं। इनकी दहशत मे आकर सभ्य समाज के बिगडे हुआ युवा ब्याज माफियाओं के चंगुल मे इतनी बुरी तरह से जकडते हैं कि, इनकी बर्बादी सुनिश्चत हो जाती है। इस प्रकार के अनेक प्रकरण कभी सार्वजनिक तो कभी समाज के बीच चर्चाओं मे रहते हैं। अनेक युवा ऐसे कारोबारियो के चक्कर मे पडकर अपने परिवार की प्रतिष्ठा को दांव पर लगाते हैं, और परिवार आर्थिक रूप से कंगाली की दहलीज पर खडे होकर आंसू बहाते हैं, जानकारी के अनुसार सट्टे के मैचो मे जिले से हर दिन करोडो रूपये की बाजियां युवा हारते हैं, अनेक युवा अपने परिवार की पूरी दौलत लुटाने के बाद भी इन कारोबारियों के कर्ज से मुक्ति नही पा पाते, इनमे से कुछ आत्मघाती कदम भी उठाते हैं।
सभ्य समाज का बडा वर्ग इस प्रकार के अवैध अनैतिक कार्यो के विरूद्ध आवाज उठाने का साहस भी नही कर पाता, कुछ सट्टे मे, कुछ जुंए मे, कुछ शराब मे तो जिले मे तेजी से बढ रहे सूखे नशे की आदतो के आदी होकर अपने जीवन को तबाह कर रहे हैं। अनेक युवाओं के भविष्य को चौपट होते हुए सभ्य समाज के व्यक्ति मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं, और कभी-कभी दबी जबान से विरोध भी करते हैं। वहीं जिले के जनप्रतिनिधि और समाज के ठेकेदार इस प्रकार के अनैतिक अवैध गतिविधियों पर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की भी जहमत नही उठाते, ऐसी अनैतिक गतिविधियों के संचालन करने वाले भी अनेक ऐसे व्यक्ति होते हैं, जिनको सीधा संरक्षण राजनैतिक रूप से प्राप्त होता है।
राजनैतिक रूप से प्राप्त संरक्षण के कारण भी इस प्रकार के अनैतिक कारोबारो का तेजी से बढना संभव हो पा रहा है, यह बात जनमानस को भी समझने की आवश्यकता है, कि, इस प्रकार के अनैतिक कारोबारियों को संरक्षण देने वाले राजनैतिक व्यक्तियो को नकारा जाये और उन्हें लोकतांत्रिक सत्ता से दूर रखने के लिये पूरी सजगता रखी जाये, अन्यथा इस प्रकार के अनैतिक कारोबारियों की अर्थपिपासा आपके परिवार सगे संंबंधियों और स्नेहीजनों के यहां भी दस्तक दे सकती है।
राजनैतिक संरक्षण सहित अन्य ऐसे कारण होते हैं, जहां कानून का पालन कराने वाले ही मजबूर हो जाते हैं, और कारोबारियों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित नही हो पाती और यही कारण है कि, कुछ सीधे तौर पर कुछ दलालों के माध्यम से अनैतिक सट्टे जैसे कारोबार का संचालन कर रहे हैं। पुलिस के पास सट्टा कारोबारियों का ब्याज माफियाओ का काला चिट्ठा प्राप्त होने के बाद भी उन्हें कानूनी शिकंजे मे नही फंसाया सका।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!