WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनीहेल्थ

लगातार बारिश से नदी नाले उफनाये, सावधानी की अपील

सिवनी यशो:- सिवनी जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में बुधवार रात्रि से गुरूवार के पूरे दिन और रात्रि में लगातार कभी तेज तो कभी रूक रूककर हो बारिश का दौर जारी है। हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है आमजनों को घर से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के कारण नदी नाले उफना रहे है ं। कई ग्रामों के संपर्क में आने वाले रपटों के ऊपर से भी पानी बह रहा है। गुरूवार को दिन में हो रही बारिश के कारण स्कूलों में उपस्थिती बहुत कम रही जो बच्चे स्कूल गये वे छाता और बरसाती के सहारे पहुँचे । नौकरी पेशा और आवश्यक कामों से बाहर जाने वाले लोग बरसाती पहनकर बाहर निकले ।
सिवनी नगरीय क्षेत्र में सड़को पर आवारा जनवारों का झुंड जहाँ तहाँ खड़ा दिखाई दिया और बारिश के कारण वह सड़को से अलग भी नहीं हो रहे थे आवारा पशु दुर्घटना का कारण बन सकते है । यातायात विभाग को इस बात की चिंता ही नहीं रहती । लगातार बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है, कि नदी-नाले के ऊपर से यदि पानी बह रहा हो तो उसे पार ना करें। खेत पर काम करने वाले लोगों को भी समझाइश दी जा रही है कि वह सुरक्षित स्थान में रहे। क्योंकि बारिश के साथ-साथ बिजली की गडग़ड़ाहट भी हो सकती है। बिजली भी गिर सकती है। प्रशासन ने आमजनों से सावधानी बरतने की अपील की है । इसी प्रकार जर्जर मकानों के गिरने और जलाशयों के किनारे निवास करने वालो के घरों में पानी भरने का से खतरा हो सकता है । सिवनी सहित पड़ोसी जिलों में आगामी तीन दिनों तक हाई अर्लट जारी किया गया है ।

जिले में 726.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई

भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून 23 से 03 अगस्त 23 तक जिले में 726.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। विकासखंडवार वर्षा की प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 अगस्त तक विकासखंड सिवनी में 641.1 मि.मी, कुरई में 549.0 मि.मी., बरघाट में 735.0 मि.मी., केवलारी 543.2 मिमी, छपारा 640.0 मि.मी, लखनादौन में 1111.9 मिमी, धनौरा में 822.1 मिमी एवं घंसौर में 763.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 5810.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। ज्ञात हो विगत वर्ष 03 अगस्त को 23 को जिले में कुल 5779.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!