सिवनी यशो:- – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मा. विष्णुदत्त शर्मा ने जिला चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है । श्री ठाकुर को मिली इस अहम जिम्मेदारी पर भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने उन्हें शुभकामनाएँ देते उन्हें उनके दायित्व के कुशलता पूर्वक निर्वाहन में जिला भाजपा की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने की बात कही । भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि श्री ठाकुर ने अनेक संगठनात्मक कार्यो का सफलता पूर्वक निर्वाहन किया है उनके कुशल मार्गदर्शन में आगामी समय में संपन्न होने वाले चुनाव में जिले के हर क्षेत्र में कार्यकत्र्ता उत्साह और समन्वय के साथ भाजपा की ताकत बनकर पार्टी को मजबूत करेंगे ।
श्री ठाकुर की नियुक्त पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है ।




