सिवनी यशो :- सिवनी विधानसभा स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन 02 अगस्त को सिवनी नगर के बाहुबली लाँन में आयोजित किया था । इस सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ की समिति, शक्तिकेन्द्रों के पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति, विधानसभा क्षेत्र में निवासरत जिला एवं प्रदेश के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिती रही । विधानसभा क्षेत्र की बूथ स्तर की समितियाँे ने उपस्थित होकर अपनी सक्रियता और उत्साह का प्रदर्शन किया है । भाजपा के कार्यकत्र्ताओं का उत्साह और सक्रियता ने स्प्ष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड मतो से विधानसभा का चुनाव जीतने वाली है । उक्ताशय की बात विधानसभा संयोजक श्रीनिवास मूर्ति ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही उन्होंने कार्यकत्र्ताओं की इस सक्रियता एवं विधानसभा सम्मेलन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन तथा विधानसभा स्तर की संचालन समिति के पदाधिकारियों सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष कीरत सिंह बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल, जिला महामंत्री अजय डागोरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लालू राय, जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, डां अभिजीत चौहान जिला मंत्री जिला मंत्री संजीव मिश्रा, जिला मंत्री पीयुष दुबे, जिला मंत्री निर्मला ठाकुर, जिला मंत्री सुश्री रानी बघेल जिला मंत्री एकता चौरसिया, विधानसभा विस्तारक दीपक कामडे, जिला कोषाध्यक्ष किशोर सोनी, सह कोषाध्यक्ष समीर ठाकुर, श्रीमती किरण भलावी जनपद अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष संजय सोनी, अभिषेक दुबे , रामजी चंद्रवंशी अनिल बघेल, सुमित राय,ओम राजपूत, राजीव उईके, दिलीप सनोडिया सहित समस्त विधानसभा संचालन टोली के सभी सदस्यों से मिले सहयोग से सफलता पूर्वक संपन्न विधानसभा कार्यकत्र्ता सम्मेलन के लिये धन्यवाद देते हुये सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है ।



