छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा ने पिछड़े और वंचित तबके को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया – कविता पाटीदार

भाजपा ने पिछड़े और वंचित तबके को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का काम किया - कविता पाटीदार - Seoni News

आलोक दुबे के समक्ष सैकड़ो युवाओ एवं अन्य दलों से आये कार्यकत्र्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

सिवनी यशो: – हमारी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिये प्रतिबद्ध है, पूरे प्रदेश को विकसति बनाना हमारा लक्ष्य है बरघाट विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का अजेय गढ़ रही है इस क्षेत्र के मतदाताओं ने सदैव भाजपा पर अपना विश्वास जताया है । कुछ कमियों के चलते हम पिछली विधानसभा में अपने प्रत्याशी को विजयी नहीं बना पाये जिसके चलते इस विधानसभा का आपेक्षित विकास नहीं हुआ बल्कि जनहित को ताक पर रखते हुये विरोध की राजनीति के चलते विकास कार्यो को अवरूद्ध करने का काम कांग्रेस द्वारा किया गया है । हमें आने वाले चुनाव में दृढ़ संकल्प के साथ जुटना है क्षेत्र के लोगो का विश्वास हमारे साथ है और निश्चित ही हम यहाँ विजयी होकर इस क्षेत्र के विकास को गति देंगे और रूके हुये कार्यो को पूरा करेंगे । इस आशय की बात गत दिवस बरघाट में भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यकत्र्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये श्रीमती कविता पाटीदार द्वारा कही गयी ।
श्रीमती पाटीदार ने कहा कि हमारी केन्द्र और राज्य सरकारों ने सर्वाहार वर्ग के समग्र विकास के लिये अनेको अनेक कल्याणकारी योजनाएँ बनायी है जहाँ एक ओर पिछड़े और वंचित तबके को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे का कार्य किया है वहीं मातृशक्ति को केन्द्र में रखते हुये महिला सशक्तिकरण के लिये अभूतपूर्व कार्य किये है जिसके परिणाम भी स्पष्ट रूप से दिख रहे है । हमारी सरकार ने जहाँ बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना, उनकी शिक्षा के लिये अनेक योजनाएँ बनायी वहीं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बहनों को आर्थिक संबल देने पवित्र उद्देश्य से लाड़ली बहना योजना के माध्यम से सीधे एक हजार रूपये प्रतिमाह देना प्रारंभ किया है जबकि इसी राशि को बढ़ाते हुये तीन हजार रूपये तक करने का हमारा लक्ष्य है । आज प्रधानमंत्री आवास की चाबियाँ भी महिलाओं को सौंपी जा रही है ताकि उनका भविष्य सदैव सुरक्षित रहे ।

भाजपा ने विकास को धरातल पर उतारने का कार्य किया – आलोक दुबे

 जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि इस सम्मेलन को संबोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि हम एक विचार के लिए कार्य करते हैं, हमने सदैव राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सुशासन को केन्द्र में रखा है । आजादी के बाद 55 वर्षो तक एक ऐसी सरकार रही जिसके कार्यकाल में देश के विकास की योजनाएँ कागजों तक सीमित रही जबकि हमने विकास को धरातल पर उतारने का कार्य किया है । बरघाट विधानसभा में अपनी जीत का परचम फहराना है हमें ध्यान रखना है कि हमारा प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल है । हम सभी को संगठित होकर कार्य करना है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनता तक पहुँचाना है । आज यहाँ उपस्थित कार्यकत्र्ताओं की संख्या और उनमें व्यापत उत्साह इस बात का प्रतीक है कि हम इस विधानसभा से भारी मतो से विजयी होंगे । यह हमारे लिये प्रसन्नता की बात है कि आज हमारे बीच बड़ी संख्या में नवयुवा एवं अन्य दलों के प्रभावशाली नेता और जनप्रतिनिधि भाजपा परिवार में शामिल हो रहे है उनका हम ह्रदय से स्वागत करते है । श्री दुबे कार्यकत्र्ताओं के बीच सरकार की सभी योजनाओं को विस्तृत रूप से रखते हुये जिले में इन योजनाओं के हितग्राहियों की संख्या का भी उल्लेख किया ।

चौमुखी विकास चारों ओर दिख रहा है – वैभव पवार

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि ने बताया कि सम्मेलन को संबोधित करते हुये युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता निष्ठावान, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं जो भी कार्य करते हैं पूरी जिम्मेदार के साथ करते हैं । यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जिसके कार्यकर्ता होने का हमे गौरव हासिल है । कार्यकत्र्ता पूरे आत्मविश्वास के साथ लोगों के बीच जाये, उनसे संपर्क करें, उन्हें सरकार के कार्यो और योजनाओं से अवगत करायें आज मध्यप्रदेश का चौमुखी विकास चारों ओर दिख रहा है देश का विकास भी जनता देख रही है, भाजपा के सशक्त नेतृत्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि श्रीमती मीना बिसेन ने कार्यकत्र्ता सम्मेलन में बरघाट विधानसभा से संबंधित प्रतिवेदन का वाचन किया । आपने कहा कि 51प्रतिशत वोट लेने के लिए प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया में पार्टी सक्रिय है, हमारे कार्यकर्ता सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं वह सबके सामने लेकर पहुंचे।
श्री ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोमती ठाकुर द्वारा किया जाकर आभार प्रदर्शन बरघाट विधानसभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री अजय डागोरिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में जिला संगठन के प्रभारी अरूण द्विवेदी के साथ ही जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक तेकाम,क्षेत्र के पूर्व विधायक कमल मर्सकोले, नरेश वरकडे, डॉ श्याम सिंह कुमर, राकेश तेकाम,लोचन सिंह मर्सकोले ने भी कार्यक्रम में अपने प्रेरक विचार रखें । कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंंचेश्वर, श्रीमती इमराता साहू, बरघाट जनपद अध्यक्ष श्रीमती आभा रांहगडाले श्रीमती अनिल पाठक हरदीप सिंह भाटिय विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षगणों में विवेक बिसेन, विजय रांहगडाले,गौरव बिसेन, मोनू दीक्षित, मानसिंह सनोडिया, श्रीमती सुनीता भट्ट, रंजीता बोपचे की सक्रिया भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में रही । कार्यक्रम में क्षेत्र के आपेक्षित श्रेणी के कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button