सबके सामूहित प्रयास से कांग्रेस निश्चित रूप से जीेतेगी
सिवनी यशो:- हिमांचल प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर का सिवनी आगमन हुआ, जहॉ जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन सिवनी में सिवनी विधान सभा प्रत्याशी के संबंध में रायशुमारी के लिए उपस्थित हुये। अपने सम्बोधन में श्री राठौर ने कहा कि मैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना को दिल की गहराईयों से धन्यवाद देना चाहता हॅू जिन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए शानदार कांग्रेस कार्यालय का निर्माण कराया, मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर गया हॅू ऐसा जिला कांग्रेस कार्यालय कहीं देखने को नहीं मिला। लम्बे अर्से से जिन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव हार रही है मुझे उन क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है, हिमांचल प्रदेश में भी ऐसी अनेक विधानसभा थी जहॉ कई दशकों से विधानसभा चुनाव नहीं जीते थे हम सभी ने मिलकर प्रयास किया, उन विधानसभा क्षेत्र जीतने के साथ साथ हिमांचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। जो भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती थी हिमांचल में हार के बाद तेजी से बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर करने पड़े। पार्टी चुनाव हारने के कारण सबसे अधिक नुकसान जमीनी कार्यकर्ता का होता है। टिकिट एक ही व्यक्ति को दी जा सकती है आप सभी का कर्तव्य है कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताए, जिस संख्या में यहॉ पर मंडलम, सेक्टर, बूथ, ब्लाक से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए है निश्चित रूप से यहां संगठन मजबूत है। यदि आप सभी लोग हाथ के पंजे के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए काम करेंगे तो सिवनी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की जीत निश्चित है।
व्यक्ति के नहीं पार्टी के बनकर रहे कार्यकत्र्ता – खुराना
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि अनेक ऐसे लोग है जो पांच साल तो कांग्रेस पार्टी के साथ रहते है चुनाव के समय पार्टी के खिलाफ काम करते है हमें किसी व्यक्ति का नहीं पार्टी का बनकर रहना है, राठौर जी हमारे बीच उपस्थित है इनकी अगुवाई में हिमांचल प्रदेश में लोकसभा, विधानसभा और निगम का चुनाव कांग्रेस पार्टी ने जीता। भाजपा जिस तरह की राजनीति कर रही है पूरा देश जान रहा है, राहुल गांधी जी के पक्ष में फैसला आये तीन दिन हो गये है अभी तक उनकी सदस्यता बहाल करने के संबंध में लोकसभा में अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोैहान सिर्फ घोषणा करना जानते है सिवनीको निगम बनाने की पूर्व में कोई तैयारी नही, उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से पूछा सिवनी की आबादी कितनी है, कार्यकर्ताओं ने झूठ बोला कि सिवनी नगर की आबादी 2 लाख है जबकि 2011 के जनगणना के आंकडे के अनुसार लगभग 1 लाख 2 हजार थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा यदि सिवनी नगर की जनसंख्या 2 लाख है तो सिवनी को नगर निगम बना दिया जायेगा। इस तरह की मजाक में घोषणा करना सिवनी के लिए उनकी आदत बन गयी है। आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित हुये चुनाव करीब है हमें सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के लिए कार्य करना है पार्टी हाई कमान किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनायें। इस अवसर पर राठौर जी की उपस्थिति में सिवनी विधानसभा के ग्राम तुलफ के कार्यकर्ताओं ने सुरेश परते के प्रयासों से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, सदस्यता ग्रहण करने वालो में जगतराम इनवाती, रामफल इनवाती, धनमानसिंह उइके, ऋषि वरकडे, प्रेमलाल परते, रामकुमार यादव, गोलू भलावी, सुम्मीलाल कुमरे, भागू उइके, उमेरसिंह वर्मा, रम्मू वर्मा, चन्द्रसिंह तेकाम, राकेश इनवाती, प्रेम यादव, प्रवेश धुर्वे, फूलसिंह वर्मा, सुखचैन भलावी, आनंद वर्मा, दशरथ मर्सकोले, केशरी वरकडे, अभिषेक राजनेगी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
रायशुमारी के बाद श्री राठौर द्वारा पत्रकारवार्ता ली।