सिवनी यशो:- नवागत पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह आज सिवनी पहुंचे और पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव का स्थानांतरण होने के बाद उनके स्थान पर अब नए पुलिस कप्तान के पद पर राकेश कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है।
गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। जहां प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से भारतीय पुलिस सेवा (ढ्ढक्कस्) के 34 आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया। गृह मंत्रालय भोपाल की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, 2010 बेच के आईपीएस राकेश कुमार सिंह को सिवनी जिले के पुलिस अधीक्षक के लिए आदेश जारी किए थे।
इसके बाद उन्होंने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं सिवनी में पदस्थ पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त जोन-1 नगरीय पुलिस भोपाल में पदस्थ किया गया।



