WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

‘आशा की सजगता से बची प्रियांश की जान, सफल रही एचबीएनसी

 

सिवनी यशो:- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि सिवनी जिले में एचबीएनसी  (होम बेस्ड न्यू बोर्न केयर) की लिए किए जा रहे कार्य धरातल में देखने को मिलने लगे है जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम पंचायत पुंगार विकासखंड केवलारी में रहने वाली जानकी पति गणेश के यहां का है। जानकी के यहां 25.6.2023 को लड़के का जन्म हुआ, प्रसव सामान्य था एवं जन्म के समय बच्चे का वजन 2 किलो था, बच्चा हाई रिस्क था इसलिए स्वास्थ्य केंद्र छिंदा में पदस्थ स्टाफ के द्वारा बच्चे को जिला चिकित्सालय रिफर किया गया, लेकिन माली हालत एवं घर में कार्य अधिक होने के कारण परिवार सिवनी न जाकर वापिस घर आ गया। यह बात जैसे ही आशा को पता चला की जानकी घर आ गई तब आशा श्रीमती आशा कार्तिकेय के द्वारा जानकी के घर जाकर उसे बहुत समझाइश दी गई लेकिन परिवार वाले नही माने। तब आशा श्रीमती आशा कार्तिकेय के द्वारा निश्चय किया गया की चाहे जो भी हो वो जानकी के बच्चे के साथ गलत नही होने देगी। इसके पश्चात आशा के द्वारा एक सप्ताह तक लगातार गृह भ्रमण किया गया एवं प्रतिदिन बच्चे का वजन एवं तापमान लिया गया। पहले दिन की विजिट के दौरान बच्चे का वजन 1 किलो 800 ग्राम था, आशा लगातार एक सप्ताह तक जानकी के घर गई जिसका सुखद परिणाम ये रहा की बच्चे का वजन पुन: 2 किलो हो गया, इसके बाद आशा सप्ताह में 2 दिन जानकी के घर जाने लगी, आज दिनांक 06/07/2023 को बच्चे का वजन 3 किलो 200 ग्राम आया एवं बच्चा खतरे से बाहर आ गया।
उक्त पूरे मामले में आशा की कड़ी मेहनत एवं निष्ठा के चलते जानकी का बच्चा सुरक्षित है, आशा के द्वारा जानकी के यहां निर्धारित से कही अधिक विजिट की गई, बच्चे का नाम प्रियांश है जो की अब स्वस्थ है, आशा श्रीमती आशा कार्तिकेय ने बताया की इसके पहले भी जानकी के यहां पहला बच्चा डेढ़ किलो का था तब भी आशा के द्वारा निर्धारित से अधिक गृह विजिट कर उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया था, आशा कार्तिकेय जैसी आशा के कारण ही समुदाय का विश्वास स्वास्थ्य विभाग के प्रति बना हुआ है। आशा ने बताया की हमारी सुपरवाइजर श्रीमती माधुरी तिवारी एवं बीसीएम श्री मंतोश नार्वेति सर का समय समय पर मार्गदर्शन एवं सहयोगात्मक सुपरविजन के कारण हम गुणवत्तापूर्ण एचबीएनसी कर पा रहे है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!