
नैनपुर – पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों के विरूद्ध ताबड़ तोड़ कार्य वाही हो रही है इसकी जन मानस में अच्छी प्रति क्रिया भी देखने को मिल रही है। रविवार को मुखबिर तंत्र की सूचना पर नैनपुर पुलिस ने प्रभावी कार्य वाही करते हुए गांजा बेचने वाले एक पुरूष और एक महिला को पकड़ने में सफलता हासिल की। थाना प्रभारी बाल्मिकी चौबे ने बताया की मुखबिर से सूचना मिल रही थी की नगर के अंदर गांजा बेचा जा रहा है जिस पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था जिस पर सफलता मिली त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगो को राउंड अप किया गया जिन के पास से गांजा जब्त किया गया आपरेशन क्लीन स्वीप के तहत आरोपी में दो लोगो की गिरफ्तारी की गई है जिस में एक पुरुष एक महिला शामिल है।।।4.650 किलो ग्राम मादक पदार्थ कुल कीमत 46500 बताई गई है।।जिस पर अपराध क्रमाक 295।2023 धारा 8।20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्य वाही हुई है।।।।एसडीओपी नैनपुर श्रीमति अमृता दिवाकर जी के निर्देशन में थाना प्रभारी श्री बाल्मिकी चौबे और टीम सब इंस्पेक्टर साबिर खान,महिला सब इंस्पेक्टर निधि नेमा, ए एस आई मुकेश चौधरी, ए एस आई शिव शंकर राजपूत,प्रधान आरक्षक शेख समद,प्यार सिंह कुशराम,सुरेश तराम,आरक्षक नवीन,भाव प्रकाश, दुर्गेश,अक्षय,राजेंद,महिला आरक्षक रीता और माया का सराहनीय प्रयास रहा




