WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगी नि:शुल्क स्कूटी

कलेक्टर ने ली जिले के स्कूटी डीलरों की बैठक

सिवनी यशो:- मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना अंतर्गत उनके पसंद के स्कूटी वाहन नि:शुल्क प्रदान करने की योजना को लेकर कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने मंगलवार 8 अगस्त को जिले के स्कूटी वाहन डीलरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की गई। उन्होंने सभी डीलरों को निर्देशित किया कि पात्र बच्चों को शासन द्वारा जारी मानक अनुरूप वाहनों के कोटेशन उपलब्ध कराए जाएं तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन के स्वीकृति तथा भुगतान प्राप्ति पर तत्काल बच्चों को वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री सिंघल ने निर्देशित किया कि यह सम्पूर्ण प्रक्रिया 20 अगस्त के पूर्व पूर्ण कर ली जाए, ताकि जिलास्तर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर पात्र बच्चों को स्कूटी का वितरण किया जा सके। उन्होंने सभी डीलरों को शासन द्वारा जारी वाहनों के मानक पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर सीएल चनाप, आरटीओ दिवेश बाथम एवं जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!