WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 


सिवनी यशो:- स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस सोमवार 14 अगस्त 23 को जिला प्रशासन द्वारा सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। सद्भावना दौड़ को मिशन स्कूल ग्राउंड से विधायक सिवनी दिनेश राय एवं कलेक्टर क्षितिज सिंघल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आर के सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय सहित सभी विभागाधिकारियों- कर्मचारियों, शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
सद्भावना दौड़ गणेश चौक, शुक्रवारी चौक, नेहरू रोड, नगर पालिका एवं दल सागर से होती हुई पुन: मिशन स्कूल ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। सद्भावना दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कर भारत माता की जय एवं विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के उद्घोष से शहर देशभक्ति के रंग मे डूबा। इस अवसर पर विधायक श्री राय, कलेक्टर श्री सिंघल एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं आमजनों ने स्कूल प्रांगण में लगाए गए स्टॉल से झण्डा क्रय किया। साथ ही साथ उपस्थित आमजनों से हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में झण्डा लगाने की अपील की गई

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!