सिवनी कांग्रेस कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, नरेश मरावी ने पढ़ा जीतू पटवारी का संदेश
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस ने शहीदों और राष्ट्रनिर्माताओं को किया नमन, रोजगार, शिक्षा, कृषि और सामाजिक न्याय को लेकर पार्टी की भविष्य की दिशा बताई
सिवनी कांग्रेस कार्यालय में नरेश मरावी ने फहराया तिरंगा, पढ़ा जीतू पटवारी का संदेश
Seoni 16 August 2026
सिवनी यशो:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इसके पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज को नमन करने के बाद उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
नरेश मरावी ने पढ़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का संदेश
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया।
संदेश में कहा गया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस अपने लोकतांत्रिक दायित्व को निभाते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने तथा कांग्रेस के विचार और संस्कार को नए विस्तार देने के लिए संगठन सृजन अभियान जैसे नवाचार कर रही है।
संदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा गया कि पिछले ढाई वर्षों में हुए उपचुनावों में पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम रहा है कि विजयपुर से दतिया तक कांग्रेस ने अपनी सफलता की कहानी लिखी है।
युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के अवसर देने पर जोर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश में मध्यप्रदेश के भविष्य को युवाओं से जोड़ते हुए कहा गया कि आने वाले वर्षों में प्रत्येक युवा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के पर्याप्त अवसर उपलब्ध होने चाहिए।
संदेश में कहा गया कि सरकारी नौकरी महत्वपूर्ण है, लेकिन प्रत्येक युवा का भविष्य केवल सरकारी नौकरी पर निर्भर नहीं होना चाहिए। ऐसी अर्थव्यवस्था विकसित करने की जरूरत है, जिसमें उद्योग, कृषि, स्टार्टअप, पर्यटन, सेवा क्षेत्र, तकनीक और छोटे व्यवसाय बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर सकें।
कांग्रेस की भविष्य की सोच का उल्लेख करते हुए कहा गया कि ऐसा मध्यप्रदेश बनाने की आवश्यकता है, जहां युवा केवल नौकरी मांगने वाला न हो, बल्कि नौकरी देने वाला भी बने।
कृषि को उत्पादन से मूल्यवर्धन और बाजार से जोड़ने पर जोर
संदेश में प्रदेश की कृषि व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता बताते हुए कहा गया कि भविष्य की खेती केवल उत्पादन केंद्रित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसे मूल्यवर्धन और बाजार से जोड़ना होगा।
कृषि प्रसंस्करण, कोल्ड स्टोरेज, खाद्य उद्योग, निर्यात और कृषि आधारित छोटे उद्योगों को गांवों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मध्यप्रदेश की पहचान सोयाबीन, गेहूं, दलहन और अन्य कृषि उत्पादों से जोड़ते हुए कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने की बात कही गई।
महिलाओं को निर्णय लेने की शक्ति बनाने पर जोर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश में महिलाओं की भागीदारी को भी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया। कहा गया कि प्रदेश की विकास यात्रा में महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी न रहें, बल्कि निर्णय लेने वाली शक्ति के रूप में आगे आएं।
हर बेटी को सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं के लिए उद्यमिता, स्वरोजगार और नेतृत्व के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया गया।
वंचित वर्गों के लिए समान अवसर की बात
संदेश में दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और प्रत्येक वंचित वर्ग को शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता तथा विकास के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।
कांग्रेस की ओर से कहा गया कि सामाजिक न्याय का अर्थ केवल अधिकार देना नहीं, बल्कि अवसरों की समानता सुनिश्चित करना भी है।
गांव-गांव जनता के बीच पहुंचने का संकल्प
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश में कहा गया कि कांग्रेस का भविष्य मध्यप्रदेश के भविष्य से जुड़ा है। राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए।
कांग्रेस संगठन द्वारा गांव-गांव, पंचायत-पंचायत और शहर-शहर जनता के बीच पहुंचकर उनकी आकांक्षाओं को समझने और उनके अधिकारों की आवाज बनने की बात कही गई।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में महानंद राहंगडाले, हाजी हनीफ खान, राजकुमार खुराना, मो. असलम खान, प्रसन्नचंद मालू, मोहन सिंह चंदेल, ब्रजेश सिंह बघेल, एडवोकेट बुलाकीराम सिसोदिया, आशा सनोडिया, गीता रणधीरसिंह, सुरेंद्र करोसिया, जेपीएस तिवारी, राजिक अकील, अतुलचंद मालू, शिव सनोडिया, विष्णु करोसिया, रंजीत यादव, इमरान पटेल, यशपाल भलावी, प्रकाश सूर्यवंशी, अशोक चौबे, आदित्य ‘मोंटू’ भूरा, तनवीर अहमद, मुबारक खान, दीवान आजम अली, राकेश सनोडिया, रामकुमार कुल्हाड़ा, विजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा कविता कहार, आशा चंदेल, भलावी, योगिता सनोडिया, बरखा बघेल, पवन रेखा रिनायत, सीता निखारे, एडवोकेट शीरीन खान, मुमताज खान, सलमा बाजी, सुलोचना बघेल और सुनीता वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेसजन भी कार्यक्रम में शामिल रहीं।
कार्यक्रम में एडवोकेट पंकज बाउसकर, एडवोकेट श्याम डहेरिया, एडवोकेट राजेंद्र सिसोदिया, मुकेश ‘चीकू’ सक्सेना, मोतीराम कांवरे, विनोद यादव, प्रवेश बाबू भालोटिया, मोहन ठाकुर, ध्रुवनारायण चौधरी, टिकेंद्र देशमुख, पदम सनोडिया, विनोद नामदेव, धनंजय सिंह, ठाकुर जयप्रकाश सिंह परिहार, नंदू यादव, सतीश सरयाम, घनश्याम सनोडिया, राजा मुबीन खान, राजीव मधुक्रिडिया, नितिन मिश्रा, राजू कहार, किशोरी कुंजाम, शिवदीप डहेरिया, विपिन यादव, ऋषभ सिंह ठाकुर, एडवोकेट मोहसिन खान, एडवोकेट शाहिद रजा, केशवराज चौहान, अंशुल अवस्थी, शिबू सेंगर, नब्बू खान, जोएब जकी अनवर खान, मिर्जा फैसल बेग, सुरेंद्र सनोडिया, आबिद हुसैन, सज्जू खान, रहीम शाह, मनीष अग्रवाल, मुकेश दुबे, श्याम प्रजापति, अतीक आलम, कफिल खान, जयप्रकाश यादव, छोटेलाल उइके, दिनेश सनोडिया, कैलाश अवधिया, सत्येंद्र बघेल, मुदस्सर अली, संजय साहू और कादिर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
यह भी पढ़े :-
सिवनी भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, मीना बिसेन के ध्वजारोहण पर गूंजा राष्ट्रगान
‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, कांग्रेस के बर्ताव के विरोध में सिवनी में आज कैंडल मार्च



