सिवनी भाजपा कार्यालय ध्वजारोहण, शान से लहराया तिरंगा, मीना बिसेन ने किया ध्वजारोहण
Seoni 16 August 2026 सिवनी यशो:- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिवनी में राष्ट्रभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। [caption id="attachment_50245" align="alignleft" width="150"]
स्वतंत्रता दिवस पर सिवनी भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी।[/caption]
ध्वजारोहण के दौरान भाजपा कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओतप्रोत नजर आया। तिरंगा फहरते ही उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।