धर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

भगवान लवकुश जन्ममहोसव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन करेगा कछवाहा समाज

मंडला यशो:- कछवाहा समाज मंडला अध्यक्ष शशिशंकर कछवाहा की अध्यक्षता में कछवाहा मंगलभवन श्रीराम मंदिर परिसर पड़ाव मंडला में बैठक संपन्न हुई। सर्वप्रथम सर्वसम्मिति से इस पूरे कार्यक्रम का संचालन हेतु आयोजन समिति का अध्यक्ष रवींद्र कुशवाहा को चुना गया । सबने उन्हे शुभकामनाएं दी। अब उनके द्वारा ही तय की गई कार्यकारिणी के दिशा निर्देश एवम नेतृत्व में संपूर्ण आयोजन की बात हुई। बैठक में सक्रिय सहभागिता कर रहे समाज के संरक्षक एवम नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा- प्रति वर्ष किसी एक नियत तिथि को ही भगवान लव कुश जन्मोत्सव का आयोजन किए जाने की बात रखी। कछवाहा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहभागिता में बहुत देर तक चले वार्तालाप, चर्चाओं के मद्देनजर सबने अपने अपने विचार रखे और अंतत: कैलेंडर में तय तिथि को ही भगवान लवकुश जन्ममहोत्सव पूजन कर आयोजन की शुरुआत पर सबकी सहमति बनी। इस पर कुछ बुद्धिजीवियों का ये भी कहना था। कि, अलग अलग कैलेंडर में कोई भ्रम न हो इस हेतु लाला राम स्वरूप जी.डी. एंड संस कैलेंडर में वर्णित कैलेंडर को आधार मान कर उसी तिथि को भगवान लवकुश जन्ममहोत्सव पूजन किया जावेगा । चूंकि, इस बार 31 अगस्त, गुरुवार को लव कुश जयंती का उल्लेख है। और सबने तय किया इसी दिन श्रीराम मंदिर परिसर पड़ाव में शाम 5 बजे भगवान लव कुश जन्मोत्सव पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।

इस बार तीन दिवसीय होगा आयोजन

कैलेंडर में वर्णित तिथि को अर्थात प्रथम दिवस दिनांक 31 अगस्त को भगवान लव कुश जन्मोत्सव पूजन के पश्चात दूसरे दिन अर्थात 1 सितंबर, शुक्रवार को महिला मंडल के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता एवम अन्य आयोजन किया जाना तय हुआ एवम तृतीय दिवस अर्थात 2 सितंबर, शनिवार को दो पहिया वाहन रैली से नगर भ्रमण किया जाना तय हुआ। इस बार सबने एक मत निर्णय लेते हुए पुरवा चौराहा मार्ग में रैली जाना कैंसल कर आंशिक परिवर्तन किया गया। वाहन रैली के पश्चात मंगलभवन के नवनिर्मित प्रथम तल में सामूहिक भोजन, और इसके पश्चात हमेशा की तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज के प्रतिभावान बच्चों, वरिष्ठ बुजुर्गों का सम्मान समारोह आदि कार्यक्रम प्रतिवर्ष की तरह ही संभावित शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाने पर चर्चा हुई।

भगवान लव कुश मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी मंदिर परिसर में

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रंजीत कछवाहा ने सबके समक्ष कहा- विगत कई महीनो से चल रही मूर्ति स्थापना की फायनल चर्चा हेतु मेसेज और पैंपलेट के माध्यम से सूचना के पश्चात आज की बैठक आयोजित की गई। मूर्ति स्थापना की बात पर बहुत से वरिष्ठों के सुझाव पर सहमति बनी कि भगवान लव-कुश हमारे आराध्य हैं, उनका प्रतिदिन पूजन, माल्यार्पण, आरती अतिआवश्यक है। चूंकि, श्रीराम मंदिर परिसर में नियमित आवासीय, मानदेयी पुजारी की व्यवस्था है। इसलिए मूर्ति स्थापना हेतु मंदिर परिसर ही उचित है। इस हेतु सर्वसम्मिति से श्रीराम मंदिर परिसर में जहां नारियल का पेड़ लगा हुआ है उसको और पानी की टंकी दोनों को हटाकर उसी स्थान में एक माह की अवधि के भीतर भव्य स्ट्रक्चर बनाकर एक अच्छे कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान लव कुश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित किया जाना है। इस हेतु सबने स्ट्रक्चर निर्माण से लेकर आजीवन संचालन आदि हेतु श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति को पूर्ण जिम्मेदारी दी है। बैठक के अंत में आयोजन समिति अध्यक्ष रवींद्र कुशवाहा ने कहा आयोजन तिथि के पूर्व एक और बैठक की जरूरत होगी जिसमे कार्यक्रम की स्पष्ट रूपरेखा बन सके। अंत में समाज सचिव दीपचंद कछवाहा ने अध्यक्ष की अनुमति से सबका आभार व्यक्त किया और बैठक का समापन किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button