WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कार्यकर्ता के परिश्रम और संगठन की संरचना शक्ति से चुनाव में भाजपा की जीत होगी -फग्गन सिंह कुलस्ते

मंडला यशो:- मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार के नेतृत्व में प्रत्येक गांव ,टोला,मंजरों नगर व शहर तक विकास के कार्यो से प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 9 वर्षों में गरीब कल्याण के क्षेत्र में देशभर में भागीरथी कार्य हुए, भारतीय जनता पार्टी का संगठन आज बूथ से लेकर मतदाता सूची के पन्ना तक कार्य में जुटा है इसलिए कार्यकर्ता के परिश्रम संगठन की संरचना शक्ति के निरंतर कार्य और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अथक परिश्रम के कारण विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निश्चित ही चुनाव जीतेगी उक्त आशय के उद्गार निवास विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के कारण प्रदेश के जनजाति क्षेत्रों में निरंतर विकास की इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ जीता, चुनाव जीता का संकल्प दोहराया निवास विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में नारायणगंज बीजाडांडी निवास बबलिया बकोरी के कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री आशीष दुबे जेडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ विनोद मिश्रा जिला विस्तारक चंद्रप्रकाश मिश्रा पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते विधानसभा विस्तारक के के तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष रतन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष संजीत पांडे शिव पुशाम कृष्णकुमार चौकसे डॉ विजय सरवटे,शैलेश मिश्रा जगत मरावी रमेश चौकसे सहित मंडलों के अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ बूथअध्यक्ष प्रभारी एवम अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!