भोपाल – कांग्रेस जनभावनाओं के अनुरूप अपने आपको बदलने का प्रयास तेजी से कर रही है कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी जहाँ मंदिर मंदिर जाकर हिन्दू होने की बात करते रहे है तो अब पूर्व मुख्यमंत्री द्वय दिग्विजय सिंह एवं कमलनाथ भी हिन्दुत्व वाले मुद्दो पर नरमी दिखा रहे है । पिछले दिनों कमलनाथ ने कहा था कि देश में यदि 80 प्रतिशत हिन्दू है तो यह हिन्दु राष्ट्र ही है । जिसको लेकर काफी टीका टिप्पणी भी हो रही है वही अब दिग्विजय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि बजरंंग दल में भी बहुत अच्छे लोग है और कांग्रेस की सरकार आने पर बजरंग दल में प्रतिबंध नहीं लगाया जायेगा परंतु गुंडो को छोड़ा नहीं जायेगा । मध्य प्रदेश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हिन्दुत्व लेकर बयानों का शोर शराबा सुनाई बढ़ रहा है । बीते दिनों कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में 80 फीसदी हिन्दू हैं, ऐसे में तो ये हिन्दू राष्ट्र है ही. इसपर दिग्विजय सिंह ने कहा कि क्या हिन्दुओं की संख्या गिनाना गलत बात है. दिग्विजय ने ये भी कहा कि कुछ लोग मेरे और कमलनाथ जी के बीच में विवाद कराना चाहते हैं, लेकिन हम चार दशक से साथ काम कर रहे हैं और कभी कोई विरोधी सफल नहीं हो पाया है. हम मिलकर काम कर रहे हैं. और अब कांग्रेस के ही दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी एक बयान दिया है. दिग्विजय सिंह का कहना है कि अगर कांग्रेस की सरकार राज्य में आती है तो बजरंग दल पर बैन नहीं लगाया जाएगा. साथ ही उन्होंने अपने साथी कमलनाथ के हिन्दू राष्ट्र को लेकर दिए बयान का भी बचाव किया है और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है ।




