छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

खाद के दाम पर भड़के किसान, 4 घंटे धरना के बाद प्रशासन ने सील की कृषि केंद्र की दुकान

अधिक कीमत वसूलने के आरोप में कार्रवाई, एसडीएम ने लाइसेंस निरस्तीकरण और एफआईआर के लिए मांगा सोमवार तक का समय

हर्रई खाद विवाद किसान प्रदर्शन – खाद की कथित कालाबाजारी पर प्रदर्शन, प्रशासन ने सील की कृषि केंद्र की दुकान

Chhindwara 01 August 2026
हर्रई/छिंदवाड़ा यशो:- खाद की अधिक कीमत वसूले जाने के कथित मामले को लेकर हर्रई में किसानों का आक्रोश सामने आया। किसानों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने पहुंचकर करीब 4 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

धरना प्रदर्शन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चला। किसानों के विरोध के बाद प्रशासन हरकत में आया और राजनंदनी कृषि केंद्र, हर्रई की दुकान को सील कर दिया गया।

किसानों ने लगाए अधिक कीमत वसूली के आरोप

प्रदर्शन कर रहे किसानों का आरोप है कि कृषि केंद्र द्वारा खाद की निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूली जा रही थी। किसानों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

किसानों का कहना है कि खाद जैसी जरूरी कृषि सामग्री में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

एसडीएम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

बताया गया कि एसडीएम हेमकरण धुर्वे ने किसानों को आश्वस्त किया है कि मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कृषि केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने और संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया के लिए सोमवार तक का समय मांगा है।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद राजनंदनी कृषि केंद्र को सील कर दिया गया।

कांग्रेस नेताओं सहित बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

धरना प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हर्रई अध्यक्ष रामजी उईके, सेवादल अध्यक्ष धनीराम भलावी, किसान प्रेमलाल डहरिया, उमेश धुर्वे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।

किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले में उचित कार्रवाई और किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी।

यह भी पढ़े :-

मैकेनिक बनकर पहुंची पुलिस, ठगों को भनक तक नहीं लगी और 78 लाख की ठगी करने वाले दबोचे

जबलपुर की बदलेगी सूरत! सीएम मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, 362 करोड़ की परियोजना समेत कई बड़े ऐलान

पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन… मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय

कांग्रेस पर वामपंथी सोच हावी, संसद छोड़ सड़क की राजनीति कर रही कांग्रेस: ललिता वर्मा 

https://navbharatlive.com/madhya-pradesh/bhopal/umang-singhar-supports-farmers-bhopal-protest-congress-statement-1894599.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button