मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाराजनीति

6 महीने से पेंशन नहीं मिली तो कांग्रेस का हल्लाबोल, चांदामेटा अध्यक्ष बैठे अनशन पर; बुजुर्गों के हक की उठाई आवाज

कांग्रेस का आरोप—बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग हितग्राही दफ्तरों के लगा रहे चक्कर; राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, तत्काल पेंशन भुगतान की मांग

चांदामेटा पेंशन अनशन  – छह महीने से अटकी पेंशन पर कांग्रेस का प्रदर्शन, चांदामेटा में अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया का एक दिवसीय अनशन

Chhindwara 01 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:-पात्र हितग्राहियों को पिछले छह माह से पेंशन नहीं मिलने के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चांदामेटा नगर परिषद के कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया ने बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं को लेकर चांदामेटा बस स्टैंड पर एक दिवसीय अनशन किया।

अनशन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेंशन के इंतजार में बुजुर्ग, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजन परेशान हैं तथा उन्हें अपने अधिकार के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

“बैंक और पंचायतों के चक्कर काट रहे बुजुर्ग”

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिछले छह माह से अनेक पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बुजुर्ग दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशान हैं, वहीं विधवा एवं दिव्यांग हितग्राही भी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार द्वारा समय पर पेंशन भुगतान नहीं किए जाने से कमजोर वर्ग के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

मांग पूरी नहीं हुई तो अनशन पर बैठे अध्यक्ष

चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया ने कहा कि उन्होंने प्रशासन और सरकार से कई बार पेंशन भुगतान की मांग की थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अनशन का निर्णय लिया।

अनशन स्थल पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी को उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पात्र हितग्राहियों को तत्काल पेंशन राशि जारी करने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले—कमलनाथ सरकार में बढ़ाई गई थी पेंशन राशि

अनशन में शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के हितों की चिंता करती रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में पेंशन राशि में वृद्धि की गई थी और इसे आगे बढ़ाकर 1000 रुपये करने की योजना थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार न तो पेंशन बढ़ा पा रही है और न ही समय पर भुगतान कर रही है।

तत्काल भुगतान की मांग

कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मांग की है कि लंबित पेंशन राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग हितग्राहियों को राहत मिल सके।

यह भी पढ़े :-

सिवनी में पेंशनर एसोसिएशन की कमान अशोक वर्मा को, जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर मिली शुभकामनाएं

पत्तल-दोने में दाल-चावल, गोदड़ी पर बैठकर भोजन… मुख्यमंत्री मोहन यादव की सादगी पर मोहित हुआ जनसमुदाय

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव का अभिनंदन करेंगे किसान मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी, आज होगा स्वागत समारोह

संजय सरोवर बांध का कलेक्टर नेहा मीना ने किया सघन निरीक्षण, 24 घंटे जलस्तर की निगरानी के निर्देश 

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/prayagraj-prayagraj-congress-protest-uproar-over-ed-action-in-national-herald-case-40076717.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button