छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कार्यकत्र्ताओं की पाँच साल की मेहनत को परिणाम में बदलने का समय – अड़सड़

भाजपा के प्रवासी विधायक के हर मंडल में हो रहे मार्गदर्शी कार्यक्रम

कार्यकत्र्ताओं की पाँच साल की मेहनत को परिणाम में बदलने का समय - अड़सड़ - Seoni News

सिवनी यशो:- प्रदेश व्यापी विधायक प्रवास कार्यक्रम तहत जिले की चारो विधानसभाओं में महाराष्ट्र प्रदेश के विधायकों का प्रवास हुआ है और विधानसभा क्षेत्रों में केन्द्रीय विधायक प्रवास योजना के निर्धारित कार्यक्रम मंडल क्षेत्रों में विधायक प्रवास के दौरान आयोजित हो रहे है । भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभाओं में विधायक प्रवास योजना के कार्यक्रम मंडल अनुसार निर्धारित हुये है । इन कार्यक्रमों में आपेक्षित श्रेणी के कार्यक्रमों एवं आमजनों से संपर्क के कार्यक्रम संपन्न किये जा रहे है । सिवनी विधानसभा क्षेत्र में 20 अगस्त से महाराष्ट्र प्रदेश के विधायक प्रतापसिंह अड़सड़ लगातार मंडल क्षेत्रों में पहुँच कर मंडल कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यसमिति,शक्तिकेन्द्र एवं बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं एवं समूह बैठक के माध्यम से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की योजना पर कार्यकत्र्ताओं से चर्चा कर रहे है ।

कार्यकत्र्ताओं की पाँच साल की मेहनत को परिणाम में बदलने का समय - अड़सड़ - Seoni News
जिला भाजपा मीडिया विभाग ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रताप सिंह जी के प्रवास कार्यक्रम प्रात: से प्रारंभ होकर देर रात विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में हो रहे है एक दिन में एक मंडल केन्द्रीय योजना के अनुसार कार्यक्रम संपन्न किये जा रहे है । प्रवासी विधायक प्रताप सिंह अडसड़ विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा संयोजक श्री निवास मूर्ति, विधानसभा प्रभारी गजानंद पंचेश्वर, भाजपा उपाध्यक्ष आनंद शर्मा, उपाध्यक्ष लालमणी लालू राय सहित अन्य प्रवास योजना के जिम्मेदार कार्यकत्र्ताओं के साथ मंडलों में प्रवास के दौरान मंडल कार्यसमिति, मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्यसमिति एवं बूथ स्तर के कार्यकत्र्ताओं की बैठक में अपने संबोधन के दौरान कार्यकत्र्ताओं को विधानसभा में बड़ी जीत के लक्ष्य के साथ जुटने का महामंत्र दे रहे है। और वे कह रहे है कि अपने पूरी क्षमता के साथ लगातार विधानसभा क्षेत्र में जीत सुनिश्चित करने के लिये काम किया है और बूथ स्तर तक बूथ समितियाँ और विभिन्न स्तर के कार्यकत्र्ताओं की टीम तैयार की है इस टीम के माध्यम से प्रत्येक बूथ को जीतने के लिये संकल्प लिया है । इस संकल्प को पूरा करने का समय आ चुका है आपकी पांच साल की मेहनत का परिणाम दिखाने के लिये अब पूरी ताकत से जुटने की आवश्यकता है ।
बुधवार को सिवनी विधानसभा प्रवास योजना के तहत पहुँचे विधायक प्रताप सिंह अडसड़ ने मुंगवानी मंडल कार्यसमिति एवं मोर्चा प्रकोष्ठ समिति सहित शक्ति केन्द्र के पदाधिकारियों तथा बूथ केन्द्र की समिति सदस्यों की पृथक पृथक बैठके ली इस दौरान सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिती भी उल्लेखनीय रही । इसके पश्चात बांधी में वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं एवं गणमान्यजनों की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण और विकास के माध्यम से देश की दिशा बदलने का काम कर रही है आज दुनिया में भारत एक महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने में सफल हुआ है इस सरकार ने जो काम अल्प समय में किये है वह कांग्रेस की कल्पना से बाहर है उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता के बारे भी चर्चा करते हुये कहा कि यह भाजपा के कार्यकाल में ही संभव हो पाया कांग्रेस देश के गौरव के लिये कभी सोच नहीं रखती । श्री अड़सड़ ने हिनोतिया में संघ परिवार के अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और हथनापुर में लाभार्थी सम्मेलन में शामिल में शामिल हुये ।
कार्यक्रम में सिवनी विधयक दिनेश राय मुनमुन भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, श्री राम ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता कीरत सिंह बघेल, पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष दिलीप सनोडिया, ओमप्रकाश तिवारी, संतोष नगपुरे, विधानसभा विस्तारक अनिल जी, रामजी चंद्रवंशी, शफीक पटेल काशी राम बघेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button