WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

चंद्रयान 3 की सफलता की कामना के लिये संदुरकाण्ड का आयोजन

 


सिवनी यशो:- सिवनी नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी में श्रावस मास एवं तुलसी जंयती के शुभ अवसर पर भारत की गौरवशाली चंद्रयान 3 की सफलता की कामना के लिये भैया-बहिनों, अभिभावक-माताओं एवं आचार्य परिवार ने सुंदरकाण्ड एवं महाआरती का आयोजन किया।
सुंदरकाण्ड आयोजन के प्रारंभ में पूजन अर्चन यज्ञ हवन के उपरांत उपस्थित आचार्य परिवार ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षी योजना चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लेडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना की इसके उपरांत जोश एवं उत्साह से सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरूण पटेवार मध्यक्षेत्र, विद्यालय व्यवस्थापक नितिन चौधरी, कोषाध्यक्ष श्री मनोज मर्दन त्रिवेदी, प्राचार्य ओमप्रकाश यादव, पाली प्रमुख प्रमोद सिंह सोलंकी सहित प्राथमिक विभाग की समस्त दीदीयॉ, आचार्य, भैया-बहिन एवं बड़ी संख्या में अभिभावक माताओं की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!