सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 9 वर्षों में विभिन्न जन कल्याण कारी योजना चलाकर गांव गरीब और किसान को समृद्ध बनाया हे। तो वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश को बिमारु राज्य से निकाल कर समृद्ध प्रदेश में लाकर खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने लाडली बहना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। सीखो कमाओ योजना चालू कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया।किसान सम्मान निधि हो या संबल योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सहित ऐसी तमाम योजना हैं जिससे प्रदेश का हर नागरिक इन सभी योजनाओं का लाभ ले रहा हैं।
उक्ताशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकार बंधुओ के बीच कही गई। उन्होंने बताया कि सिवनी विधानसभा में पत्रकार वार्ता हमारे प्रवासी विधायक प्रताप अडसढ को लेनी थी किंतु आज अचानक उनके पिता श्री की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें तत्काल वापस अपने गृह ग्राम वापस लौटना पड़ा जिस वजह से आज वे इस पत्रकार वार्ता में उपस्थित नहीं हो सके इसका मुझे खेद है।
श्री दुबे ने कहा कि, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मध्यप्रदेश में विभिन्न राज्यों से आए 230 प्रवासी विधायक जिले की प्रत्येक विधानसभा में प्रवास कार्यक्रम कर संगठन विस्तार का काम कर रहे है। इसी के अंर्तगत सिवनी विधानसभा में विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत विधायक श्री अडसढ 20 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक सिवनी विधानसभा के सभी मंडलों में प्रवास कर संगठन के कार्यों को समझा और संगठन विस्तार के कार्यकर्ताओं को गुरु बताए । सात दिवसीय प्रवास के दौरान मंडल बैठक, जन प्रतिनिधियों एवं बूथ की टोली से चर्चा, पौधारोपण, दीवार लेखन आदि विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने समाज के हर वर्ग, हर तबके और हर क्षेत्र से जुड़े लोगों से भी मिलकर चर्चा की तथा उनके विचार जाने।
श्री दुबे ने बताया कि, प्रवासी विधायक द्वारा क्षेत्र के किसानों से भी बैठक लेकर उन्हे सरकार की योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने व्यापारी वर्ग से मिलकर भी चर्चा की। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भी मिले तथा संगठन की संरचना पूर्ण रूप से तैयार है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली। साथ ही हितग्राहियों से भी संपर्क किया।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर द्वारा कहा गया कि ,जितने विकास कार्य शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार में हुए है उनकी तुलना नहीं की जा सकती है। 20 वर्ष की भाजपा सरकार में प्रदेश आज अन्य प्रदेशों से विकास में आगे निकल गया है । हमारा संगठन बहुत मजबूत है। भाजपा कार्यक्रताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर जिले की सभी विधानसभाओं मे भाजपा एतिहासिक मतों से विजय होगी। हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार बिना भेद भाव के प्रदेश को विकास की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व सिवनी विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष दीपक नगपुरे, लालू राय एवं नगर अध्यक्ष द्वय अभिषेक दुबे एवं संजय सोनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।