Sun, 22 Nov 2026 | 10:32:58 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन 16 साल बाद खुली पदोन्नति की राह, लिपिक संघ ने दीपावली मिलन समारोह में किया पदोन्नत कर्मचारियों का सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प से भारत को पोलियो मुक्त बनाने का लक्ष्य : सांसद बंटी विवेक साहू युवाओं के उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन

खाद संकट पर चौरई में किसानों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस के चक्का जाम के बाद यूरिया लेकर पहुंचे अधिकारी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Aug 07, 2026 10:38 pm / Post views : 45

खाद संकट पर चौरई में किसानों का फूटा गुस्सा, कांग्रेस के चक्का जाम के बाद यूरिया लेकर पहुंचे अधिकारी
शेयर करें:

चौरई में खाद संकट पर किसानों का चक्का जाम, कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद यूरिया लेकर पहुंचे अधिकारी

Chhindwara 07 August 2026 छिंदवाड़ा यशो:- जिले के चौरई में यूरिया खाद की कमी को लेकर शुक्रवार को किसानों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। चौरई के डबल लॉक गोदाम के सामने बड़ी संख्या में किसानों और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि यूरिया खाद के वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। करीब 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के खाद लेकर मौके पर पहुंचने पर आंदोलन समाप्त हुआ।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि खरीफ सीजन में सोयाबीन, मक्का और अन्य फसलों के लिए किसानों को यूरिया की सख्त जरूरत है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे किसानों को लगातार भटकना पड़ रहा है और फसलों की उपज प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि किसानों की समस्या को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद किसान और कांग्रेस जनप्रतिनिधि सड़क पर बैठ गए और स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक खाद उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

करीब पौन घंटे तक चले चक्का जाम के दौरान किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए "खाद दो, अभी दो" के नारे लगाए। बाद में संबंधित अधिकारी यूरिया खाद लेकर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद किसानों को खाद वितरण शुरू किया गया और प्रदर्शन समाप्त हुआ।

आंदोलन में चौरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ ठाकुर, प्रेमेन्द्र बंटी साहू, अमित चौरसिया, गुरूराज, आनंद पटेल, हेमंत डेहरिया, चंचलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :-
जन विश्वास शिविर, हर घर तिरंगा यात्रा एवं संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा प्रभारी नियुक्त भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को सिवनी, 14 अगस्त को लखनादौन में, जिला अध्यक्ष मीना बिसेन के मार्गदर्शन में होगा आयोजन छिंदवाड़ा को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्यमियों, मीडिया और सोशल मीडिया क्रिएटर्स से किया संवाद राजयोग मेडिटेशन से तनावमुक्त कार्यसंस्कृति की पहल, कलेक्टर नेहा मीना ने अधिकारियों के साथ किया ध्यान https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/chhindwara/jan-vishwas-abhiyan-launched-from-chhindwara-cm-mohan-yadav-displays-tough-stance-on-day-one/videoshow/133031527.cms

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें