WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

भूदेव ब्राह्मणों के विशेष पर्व श्री श्रावणी उपाकर्म 30 अगस्त को

रक्षाबंधन में सभी विप्र जनों से उपस्थित का आग्रह है

सिवनी यशो:- आगामी 30 अगस्त बुधवार को, समस्त पूज्य *ब्राह्मणों का महत्वपूर्ण विशेष पर्व श्रावणी उपाकर्म पर्व आयोजन प्रात: 10.30 से पुण्य सलिला मां बैनगंगा घांट लखनवाड़ा सिवनी में ( लगभग 2 घंटे) विद्वान आचार्य पंडित सनत कुमार उपाध्याय के प्रधान आचार्यत्व तथा पुजारी संघ अध्यक्षआचार्य पंं. सोनू महाराज के कुशल संयोजन में निर्धारित है!
ज्ञातव्ययह है कि हमारा भारत देश धर्मप्रधान देश है ।जहां वर्ष पर्यन्त विभिन्न धार्मिक पर्व त्योहार मनाये जाते हैं! इन्हीं में ब्राह्मणों के ब्रह्मवर्चस्व संवर्धक के रूप में प्रत्येक वर्ष की श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन श्रावणी उपाकर्म के रूप में ब्रह्मनिष्ठ सनातन धर्मानुयायी ब्राह्मण मनाते हैं। 10 विधि स्नान के पश्चात वैदिक मंत्रों के साथ हवन में आहुतियां दी जाती है! पितरों के आशीर्वाद से वर्ष भर जाने अनजाने किए गए पापों का प्रायश्चित होता है! तथा जीवन के हर संकट समाप्त हो जाते हैं! यह विद्या आरंभ का दिन भी माना गया है *भारत सरकार ने इसे संस्कृत दिवस घोषित किया है ।
वर्तमान आधुनिक युग में देखा जा रहा है कि श्रावणी उपाकर्म की परम्परा लुप्तप्राय होते जा रही है! प्रात: स्मरणीय अनंत श्री विभूषित ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्रेरणा से हमारी इस परम्परा को पुनर्जीवित एवं रक्षित करने के लिए हमारे क्षेत्र के अनेक धर्मनिष्ठ विद्वान् विप्रों द्वारा गत कई वर्षों से स्थानीय पवित्र नदी सरोवर के घाटों पर सामूहिकश्रावणी उपाकर्म पर्व का आयोजन प्रारम्भ किया गया है।
इसी पुनीत परंपरा के पालन में पावन पवित्र बैनगंगा लखनवाडा सिवनी के तट पर श्रावणी उपाकर्म क्षेत्रीय पू.विद्वानों की वरद उपस्थिति में आयोजित है !जिसके अन्तर्गत तीर्थस्नान, पंचगव्यप्राशन, हेमाद्रिसंकल्प, दशविधस्नान, सूर्योपस्थान, ऋषिपूजन, नूतन यज्ञोपवीत पूजन एवं धारण, देवर्षि पितृ तर्पण प्राणायामआदि ,विधि शास्त्रोक्त विधि विधान से विद्वानों के द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।
जिले मेंआप सभी, ब्राह्मण संगठन इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्यों से से आग्रह है कि अपने-अपने विकास खण्ड में भी इष्ट बन्धु बान्धवों एवं परिजनों के साथ इस पुण्य कार्य का आआयोजन करें, तथा सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित करें।
विनम्र आग्रह है कि इस विशिष्ट धार्मिक अनुष्ठान में कृपया अपने साथ ,पूरे वर्ष में जनेऊ बदलने की अनुमानित संख्या में जनेऊ का बंडल यथासंभव पूजन सामग्री ब्रह्मणोचित वस्त्र आदि स्वयं के लिए लेकर उपस्थित हो ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!