WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिविचारसिवनी

अब तो तालाब का पानी बदल दो, कमल के फूल मुरझाने लगे है,  रक्षाबंधन भारत माता के लिये

 

सिवनी यशो:- भारत का लोकतंत्र किस दिशा में जा रहा है । यदि आप साक्षर है सच्चे देश भक्त है तो समझना चाहिये और सुधार के वह हर संभव प्रयास करना चाहिये जिसको करने की आपके पास क्षमता है देश की बार्डर पर खड़ा सैनिक देश की रक्षा के लिये अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं हिचकिते वहीं हम देश भक्त होने का प्रामण केवल भारत माता की जय के नारे लगाकर प्रमाणित करते है परंतु भारत माता की जय करने के लिये कोई उपक्रम नहीं करते और यही भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर रहा है । राजनैतिक दलों ने सत्ता के लिये इस देश को बर्बाद करने का महापाप किया है परंतु इस महापाप को करने के लिय मजबूर करने में हम आम मतदाताओं की भूमिका भी कम नहीं है ।
लोकतंत्र की रक्षा के लिये भारतीय नागरिकों को ही पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना होगा वर्तमान समय में केवल हम व्यवस्थाओं को कोसने का काम कर रहे है परंतु इसके प्रति जो हमारी जिम्मेदारी है उसे कोई बाहर से आकर नहीं ठीक करेगा इसे हमे ही सुधारना है और इसका हमें संकल्प लेना होगा अन्यथा आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी ।
भ्रष्टाचार, घोटाले, माफियावादर राजनीति का अपराधीकरण आदि नासूरों से अधिक घातक है  मुफ्त खोरी जो हर प्रदेश में तेजी से सत्ता हथियाने के लिये चल रहा है, और यह प्रचलन पूरे देश को निकम्मा बना देगा ।
देश में गरीबी और बेरोजगारी बड़ी समस्या है और मंहगाई आसमान छू रही है ऐसी परिस्थिती में सामान्य परिवार एवं गरीब व्यक्तियों के लिये मुफ््त में मिलने वाली सुविधाएँ बहुत बड़ी राहत प्रतीत होती है और राजनैतिक दल आमजनता की इस कमजोरी को बेहतर समझ रही है । सत्ताधारी दल कर्ज लेकर प्रदेशों में मुफ्त बांटने की योजनाएँ घोषित कर रही है और यह योजनाएँ केवल चुनाव जीतने के लिये घोषित हो रही है सत्ताधारी दल तो प्रदेश को कर्जदार बनाकर घोषणाएँ कर रहे है परंतु विरोधी दल भी सरकार बनने पर जनता को मुफ्त देने का आकर्षण दे रहे है । यह स्थिती देश के लिये किसी प्रकार से उचित नहीं कही जा सकती इस प्रकार की मुफ्त खोरी से देश में निकम्मी पीढ़ी तैयार होगी और किसी देश की सबसे बड़ी ताकत श्रमशक्ति होती है ।
सत्ता प्राप्त करने के लिये मुफ्त बांटने की घोषणाएँ केवल इस लिये करना पड़ रही है क्योंकि इन्होंने अपने प्रदेशों की जनता को अमीर बनाने के लिये कोई सार्थक प्रयास नहीं किये और आज अपने उन पापों को छुपाने के लिये मुफ्त बांटने की घोषणाएँ कर रहे है ।
जनकल्याण और गरीबो के कल्याण के लिये ठोस योजनाएँ बनाने के लिय आवश्यक है कि प्रदेश में सिचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, मजदूरों को सुविधाएँ और उनके शोषण को रोकने के लिये बेहतर व्यवस्थाएँ हो किसानो को पर्याप्त और आधुनिक सुविधाएँ हो हर व्यक्ति को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की चिंता हो योग्य व्यक्तियों की क्षमताओं का पूरा दोहन हो बेलगाम बढ़ रही मंहगाई को रोकने के लिये चिंता हो परंतु मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाने के लिये सरकारे प्रदेश को कर्जदार बना कर मुफ्त बांटने की होड़़ लगा रही है और यह देश की व्यवस्थाओं को चौपट करने के लिये पर्याप्त है ।
इस मुफ्तखोरी से मंहगाई का मीटर तेजी से घूमने वाला है । सत्ता प्राप्ति के लिये सरकारे सरकारी कर्मचारियों और संगठनों की मांगे पूरी करने के लिये मनमाने तरीके अपना रही है यह देश और प्रदेश की व्यवस्थाओं को बुरी तरह से बिगाड़ देंगी गरीब और अमीर के बीच, किसान और अफसरशाही के बीच भारी असामनता निर्मित होगी ।
भारत माता को गौरव और अच्छा समाज देने के लिये आवश्यक है कि हम देश के सभी नागरिक रक्षा सूत्र लेकर बिगड़े हुये राजनैतिक माहौल को सुधारने के प्रति संकल्पित हो ।
हालात बिगड़ रहे है हवाओं के रूख को, हमारे मिजाज को बदलना आवश्यक है । रक्षा बंधन की शुभकमानाओं सहित

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!