छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ आज से प्रारंभ होगी रामकथा

सिवनी यशो: आज शनिवार 09 सितंबर से पालीटेक्रिक ग्राउंड सिवनी में तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानन्दाचार्य, पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य महाराज जी की श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होगा। श्रीराम कथा के शुभारंभ के लिये सिवनी नगर के ऐतिहासिक धार्मिक सिद्धपीठ मठ मंदिर से भव्य कलश यात्रा शनिवार को प्रात: 11:00 बजे धार्मिक विधि विधान के अनुसार विद्वान आचार्यो के मार्गदर्शन में निकाली जायेगी । यह कलश यात्रा में 11000 मातृशक्ति द्वारा कलश धारण कर यात्रा विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रारंभ होगी । इस दौरान दूर-दराज से आए संत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शोभायात्रा में शामिल होंगे।
भव्य कलश यात्रा में 11000 महिलाएँ सिर पर कलश लेकर मठ मंदिर से प्रात: 11:00 बजे छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा, शंकर मढिय़ा से नगर पालिका चौक, बस स्टैण्ड होते हुये कचहरी चौक, पाल पेट्रोल पंप से बाहुबली चौक होते हुये पालीटेक्रिक ग्राउंड कथा स्थल पर कलश यात्रा पहुँचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो जायेगी । भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए यात्रा को भव्यता प्रदान करेंगे । इस आकर्षक और ऐतिहासिक कलश यात्रा से नगर तथा जिले का पूरा माहौल भक्तिमय हो हो उठेगा । भव्य कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया जायेगा । कथा के आयोजक सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सर्व समाज से विनम्र आग्रह किया है कि राम कथा को ऐतिहासिक और गरिमामय बनाने के लिये इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिती के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सहयोगी की भूमिका में शामिल रहे और उच्चकोटी के महात्मा की धर्म चर्चा प्रभु राम की कथा आयोजन को गरिमापूर्ण बनाये । श्री राम कथा के आयोजन के लिये निकलने वाली कलश यात्रा और शोभायात्रा में मातृशक्ति उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल होने वाली होने वाली है ।
भव्य कलश यात्रा के चाक-चौबंद व्यवस्था
कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए अलग अलग चौराहों पर व्यापक व्यवस्थाएँ की गयी है जानकारी के अनुसार पुलिस की भी चाकचौबंद व्यवस्था रहेगी । इसके साथ-साथ अलग-अलग धार्मिक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था बनाने में जुटे हुये है ।

9 दिनों तक चलेगा धार्मिक कार्यक्रम

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुर्न ने बताया कि तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरू रामानन्दाचार्य, स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज जी की श्री राम कथा पालीटेक्रिक प्रांगण में आज शनिवार 09 सितंबर से प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक 17 सितंबर तक चलेगी।
रामकथा में पहुँचने वाले श्रोत्राओं के वाहनो की पार्किंग के लिये नगर के अनेक स्थानों पर व्यवस्था रहेगी , मातृशक्ति के बैठने के लिये पृथक व्यवस्था के साथ बुजुर्ग और विकलंगो के लिये व्यवस्थाएँ रहेगी कथा में पहुँचने के लिये सभी श्रोता विशिष्ट रहेंगे किसी भी व्यक्ति के लिये विशेष पास और व्यवस्थाएँ पृथक से नहीं रहेगी सभी पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिये समान व्यवस्थाएँ रहेगी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button