सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव द्वारा भाजपा के सक्रिय कार्यकत्र्ता सरीफदास चंद्रवंशी को बालाघाट संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है । प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने श्री चंद्रवंशी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुये विश्वास जताया है कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का आप गरिमा के साथ निर्वाहन करते हुये पार्टी की मजबूती के लिये पूर्ण कुशलता से कार्य करेंगे ।
इसी प्रकार प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकत्र्ता हरनाम सिंह बघेल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है ।
महत्व पूर्ण पदों पर हुई नियुक्ति पर जिला भाजपा ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुये पार्टी को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की है ।




