WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीदेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

भीमगढ़ बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित

प्रदीप राय के पत्र पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिवनी यशो :- भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिले के छपारा विकासखंड में स्थित एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध भीमगढ़ बांध क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये पत्र लिखा था । श्री राय के पत्र को मुख्यमंत्री जी ने गंभीरता से लेते हुये इस संबंध राज्य पर्यटन निगम को कार्यवाही के लिये निर्देश दिये है । मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राज्य पर्यटन निगम ने पुरातत्व विभाग एवं संस्कृति परिषद को एओसी के लिये पत्र लिखते हुये जिला कलेक्टर सिवनी से इस बात की सहमति मांगी है कि भीमगढ़ बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके ।
श्री राय ने कहा कि भीमगढ़ बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने से जिले में देशी विदेश उन पर्यटको के लिये एक अच्छा पर्यटन क्षेत्र प्राप्त होगा जो पेंच नेशनल पार्क एवं कान्हा नेशनल पार्क के भ्रमण के लिये आते है । इस नवीन पर्यटन क्षेत्र के विकास से जिले में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा छपारा, भीमगढ़ पलारी क्षेत्र का विकास होगा ।
श्री राय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्होंने पत्र को जिस गंभीरता से लिया है उससे प्रतीत होता है कि भीमगढ़ बांध का क्षेत्र बहुत शीघ्र ही पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!