WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विधायक पहुँचे विद्यालय तो शिक्षक रहे नदारत, जिला कलेक्टर से की बात

अतिवृष्टि से फ़सलो के नुकसान का जायजा लिया विधायक ने
ग्राम टकटुआ के 20 से अधिक युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली
ग्राम कोपीझोला भगवान विरसा मुंडा चौक का भूमि पूजन

सिवनी यशो:- शुक्रवार 22 सितंबर को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहबर्रा मे शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने किया। विद्यालय के शिक्षको की अनुपस्थिति देख नाराज हुए श्री पाल ने इस प्रकार की शिक्षण कार्य में लापरवाही पर दूरभाष के माध्यम से जिला कलेक्टर एंव जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की एवं व्यवस्था सुधारने की बात कही । विद्यालय पहुँचे श्री पाल ने में साफ सफाई का ध्यान रखने का निर्देश दिये । उन्होने विद्यार्थियों कहा कि शिक्षा में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं आने दूँगा। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्री पाल ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए बहुआयामी योजनायो से लाभान्वित कर रहें। विद्यार्थियों को उनका बस्ता,लैपटॉप,स्कूटी, स्कॉलरशिप,प्रदान कर रहें हैं जिससे छात्र छात्राएँ अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके।
श्री पाल मंडल उगली अंतर्गत ग्राम नसीपुर,खुरसुरा,होलुटोला एवं ईमलीटोला विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का निरीक्षण करने पहुंचे तथा उगली तहसीलदार एंव राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो को निर्देशित किया कि सभी किसान भाइयों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा मिल सके इसकी पूरी गंभीरता से चिंता की जाये । उन्होंने कहा कि केवलारी विधानसभा क्षेत्र के किसान भाइयों के साथ किसी भी प्रकार से अहित न हो सके।
इसके पश्चात केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने ग्राम कोपीझोला में भगवान बिरसा मुंडा जी के नाम पर चौक का भूमि पूजन किया एवं कहा कि आने बाले समय मे भगवान बिरसा मुंडा जी मूर्ति के लिये पर्याप्त राशि प्रदान की जायेगी और मूर्ति को भव्यता के साथ स्थापित किया जायेगा । ग्राम कोपीझोला में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति के कार्यक्रम में पहुँचकर सभी ग्रामीण जनों से एवं टकटुआ पहुँचकर ग्रामीण जनों से मुलाकात की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर 20 से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । सभी युवाओं को अंग वस्त्र भेंट कर केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। श्री पाल ने नवप्रवेशित कार्यकत्र्ताओं का विश्व के सबसे बडे राजनैतिक दल में शामिल होने पर शुभकामनाएँ दी । इस क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान श्री पाल के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!