WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अधिवक्ता संघ के दिवर्षीय चुनाव आज

सिवनी यशो:- जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के द्विवर्षीय कार्यकाल हेतु निर्वाचन शनिवार 23 सितंबर को होगा। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव अधिकारी मुकेश अवधिया, मनोज प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद हेतु 6 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिनमें राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, सुश्री हेमलता जैन, रवि कुमार गोल्हानी, प्रभुदयाल सनोडिय़ा, आमिर खान एवं रामभुज बघेल शामिल हैं। सचिव पद हेतु रितेश कुमार आहूजा अवधेश कुमार तिवारी एवं योगेन्द्र योगी चुनावी मैदान में उम्मीदवार हैं। चुनाव अधिकारी मुकेश अवधिया ने बताया कि सह सचिव पद हेतु लक्ष्मीकांत बघेल एवं मनोज हरिनखेड़े के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी. इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद हेतु तीन उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिनमें नवलकिशोर सोनी, आशीष गोविंद माहुले एवं धनंजय पाठक शामिल हैं. इसी तरह कार्यकारिणी पद हेतु 8 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें सतेन्द्र सिंह ठाकुर, मोहनलाल सनोडिय़ा, प्रवीण सिंह चौहान भूरा, आशीष सोलंकी, विपुल बघेल, अशरफ खान, ऋषभ जैन, राजीव पाठक शामिल हैं. जिला अभिभाषक संघ के चुनाव अधिकारी श्री अवधिया ने बताया कि शनिवार, 23 सितंबर को संघ के ऊपर वाले हाल में प्रात: 11 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान किया जावेगा. समस्त अधिवक्ता बंधुओं से मतदान कायज़् में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है. शिशुपाल यादव उपाध्यक्ष पद पर निविज़्रोध चुन लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पद हेतु श्री यादव के अलावा किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था एकमात्र नामांकन होने के कारण श्री यादव को निर्विरोध उपाध्यक्ष पद पर चुन लिया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!