WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कक्षा 9वी से 12वी तक की त्रैमासिक परीक्षाओं की नवीन तिथि

सिवनी यशो:- जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण 15 से 16 सितम्बर तक जिले के समस्त शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई / माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबंधित शालाओं की कक्षा नर्सरी से 12वी तक के छात्र-छात्राओं का सामान्य अवकाश घोषित किया गया था, जिसके कारण उक्त दिवसों में कक्षा 9वी से 12वी की आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा उक्त दिवस को आयोजित होने वाली विषयवार त्रैमासिक परीक्षाओं की नवीन तिथि घोषित की गई है, जिसके अनुसार मंगलवार 26 सितम्बर को विज्ञान एवं बुधवार 27 सितम्बर को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
इसी तरह कक्षा 11वी एवं कक्षा 12वी इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस एवं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 25 सितम्बर को, संस्कृत विषय की 26 सितम्बर एवं रसायन शास्त्र/ इतिहास/ व्यवसाय अध्ययन/ एलीमेंट ऑफ सांइन्स एण्ड मैथामेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग/ गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान की परीक्षा 27 सितम्बर को परीक्षायें होगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button