WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

महाकुंभ में शामिल होने भाजपा के कार्यकत्र्ता भोपाल रवाना

सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार 25 सितंबर को भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजित किया गया है, इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में भारतीय जनता पार्टी सिवनी के सभी 25 मण्डलों से भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे । कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रविवार 24 सितंबर को हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकत्र्ता और पदाधिकारी स्पेशल बसों एवं अन्य साधनों से भोपाल रवाना हुये । जहाँ भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस अविस्मणीय आयोजन के साक्षी बनेंगे।
जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल हो इसके लिये जिला भाजपा एवं जनप्रतिनिधियों ने व्यापक व्यवस्था की है । भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के मार्गदर्शन में लगातार बैठके आयोजित की गयी एवं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिये गये । मण्डलवार बैठक के साथ-साथ जिले एवं मण्डल के पदाधिकारी भाजपा के मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर भाजपा जिला कार्यालय के द्वारा की गई तैयारियों से अवगत कराया एवं जिले के पदाधिकारियों से कार्यक्रम को लेकर सुझाव लिए एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम हेतु दायित्व प्रदान किये । भोपाल जाने वाले वाहनों के प्रभारी, भोजन प्रभारी, सपंर्क एवं संवाद प्रभारी के साथ-साथ महाकुंभ में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ के लिए हर प्रकार की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गयी है।
भोपाल के लिये रवाना हुये कार्यकत्र्ताओं के लिये जिम्मेदार पदाधिकारियों के माध्यम से भोजन, स्वल्पाहर एवं अल्पविश्राम हेतु व्यवस्था की गयी है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र, त्रिदेव, एवं, जिला, मण्डल एवं मोर्चो की कार्यसमिति, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वरिष्ठजन आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होंगे। कार्यक्रम हेतु मण्डल अध्यक्षों ने व्यापक तैयारियां कर कार्यकर्ताओं को सूचित किया है।
सिवनी, केवलारी, बरघाट एवं लखनादौन विधानसभा क्षेत्रों में जिम्मेदारी के लिये व्यवस्थाएँ की गयी थी ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!