सिवनी यशो:- रविवार 24 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे ग्राम सीतारामपुर (ढाना) में विशाल ईनामी दंगल आयोजित किया गया। सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सीतारामपुर (ढाना) मे ग्राम दंगल समिति के तत्वावधान मे प्रतिवर्षानुसार आयोजित विशाल ईनामी दंगल कार्यक्रम विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे किया गया।कार्यक्रम में दंगल आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा आपका फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक श्री राय ने पहलवानों परिचय प्राप्त किया तथा ग्राम दंगल आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए सराहना किया। साथ ही आपने दंगल प्रेमियों के साथ बैठकर कुश्ती प्रदर्शन का आनंद लिया। इस अवसर पर सर्वश्री विनोद सनोडिया जनपद सदस्य, मुकेश बघेल जनपद सदस्य, शंकरलाल दाहिया सरपंच, रामलाल वर्मा, हिरदेराम वर्मा, रघुराज पटेल, रतनचंद वर्मा, मुन्ना महाराज, बसंत बघेल, राज भगवत पटेल, रमेश पटेल, नेपाल पटेल, रघुनंदन पटेल, पारासिंह वर्मा, कृपाल वर्मा, ब्यासी वर्मा, रज्जू वर्मा , कामता सनोडिया , नीलकंठ , गजराज पटेल राधे वर्मा, विष्णु वर्मा, रामस्वरूप पटेल, वचनलाल वर्मा, सज्जेलाल वर्मा सहित समिति पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या मे दंगल प्रेमी दर्शकगणों की गरिमामय उपस्थिति रही।




