छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

जन आक्रोश यात्रा का पलारी में हुआ आगमन भारी जनसमुदाय रहा उपस्थित

 

जन आक्रोश यात्रा का पलारी में हुआ आगमन भारी जनसमुदाय रहा उपस्थित - Seoni News
सिवनी यशो:- सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पलारी में – मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ काँग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई जन आक्रोश यात्रा ने आज केवलारी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया जो की कान्हीवाडा ब्लॉक के ग्राम पलारी के मंडी प्रांगण में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी ,पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रजनीश हरवंश सिंह के नेतृत्व में उपस्थित जन सभा को संबोधित किया
सुरेश पचौरी ने अपने उद्बवोधन में मध्य प्रदेश के शिवराज सरकार को भ्रष्ट और निकम्मी बताते हुए महंगाई और अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की रीति नीति और कमलनाथ की 11 सूत्रीय मांगो को जनता तक पहुंचाने की बात कही , एवं सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा की आप इस क्षेत्र से रजनीश को जीताओ में उसको इस क्षेत्र का मंत्री बनाऊंगा
जन आक्रोश यात्रा में लगभग 10 हजार से ऊपर लोगो ने भाग लिया , इस जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाने में समस्त जिला कांग्रेस जन केवलारी विधानसभा के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button