WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

बाघ के अवशेषों के साथ चार तीन आरोपी दबोचे गये

4 दांत और हड्डियाँ सहित आरोपी धराये

सिवनी यशो:- वन अच्छादित जिले में वन्य प्राणियों के अवशेषों की तस्कारी का कारोबार लगातार चल रहा है विभागीय अमले द्वारा पैनी नजर रखकर और मुखबिरों का जाल फैलाकर कार्यवाही भी की जा रही है परंतु तस्करी उसके बाद भी नहीं रूक रही है । वन विभाग के अमले को एक और मामले को पकडऩे में सफलता प्राप्त हुई है ।
जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत आने वाले परिक्षेत्र रूखड कुरई सामान्य के बीट जामरापानी कक्ष क्रमांक आर.एफ. 299 ग्राम मोहगांव में पेंच नेशनल पार्क एवं दक्षिण सामान्य वनमंडल की विभागीय टीम ने बाघ के 04 नग दांत , 25 नग हडडी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे विभागीय टीम पूछताछ कर रही है।
दक्षिण सामान्य वनमंडल के वनमंडलाधिकारी सुदेश महिवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पेंच टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र अधिकारी रूखड (बफर), परिक्षेत्र अधिकारी अरी (बफर) एवं दक्षिण सामान्य वनमंडल के परिक्षेत्र अधिकारी कुरई (सामान्य) की सयुक्त टीम ने ग्राम मोहगांव में दबिश दी जहां पर संयुक्त वन अमले द्वारा प्रदीप(30) पुत्र इतरलाल मसराम निवासी ग्राम जामरापानी को मोहगांव के पास धर दबोचा गया। जिसके पास से 04 नग बाघ के दांत (केनाइन) जब्त किए गए।
वनमंडलाधिकारी ने बताया कि आरोपित के बयान के आधार पर तीन आरोपितों क्रमश: इतरलाल (56) पुत्र बाबूलाल मसराम , चिंतामन (50) पुत्र सुखराम कोकेडे एवं दीपसिंह (43) पुत्र नंदलाल तेकाम सभी निवासी ग्राम जामरापानी को पूछताछ के लिए घटना स्थल बीट जामरापानी कक्ष क्रमांक आर.एफ. 299 में लाया गया। जिनसे पूछताछ जारी है।
आरोपितों की निशानदेही पर घर एवं जंगल से बाघ की 25 नग हड्डी जब्त की गई है। प्रकरण में कुछ अन्य आरोपियों के नाम सामने आने की भी उम्मीद जताई जा रही है। जिन्हें गुरूवार को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!