WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मेडीकल कालेज लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री से किया आग्रह

विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मेडीकल कालेज लोकार्पण हेतु मुख्यमंत्री से किया आग्रह - Seoni News
सिवनी यशो:- बुधवार 27 सितंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सिवनी मेडीकल कालेज का निरीक्षण किया। प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा स्वीकृत सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंडीपार मे स्थित मेडीकल कालेज का विधायक दिनेश राय मुनमुन ने निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। तथा विभागीय एवं कार्य एजेंसी के अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा श्री राय को बताया कि मेडिकल कालेज भवन का लगभग 30 सितंबर तक कार्यपूर्ण हो जावेगा। तथा परिसर मे निर्माणाधीन अन्य भवनों का कार्य भी तीव्र गति से चल रहा है जो वर्ष 2024 मे पूर्ण हो जाएगा। इसके उपरांत विधायक श्री राय द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर मेडीकल कालेज का लोकार्पण करने का आग्रह किया गया है। ताकि मेडीकल की प्रारंभिक शिक्षा प्रारंभ हो सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!