WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

साहू समाज के जिला अध्यक्ष बने गुलाब साहू, शुभचिंतकों ने दी बधाई

छपारा यशो:- मध्य प्रदेश साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष द्वारका प्रसाद साहू के द्वारा साहू समाज के जिला अध्यक्ष के पद पर छपारा निवासी गुलाब साहू को जिला अध्यक्ष एवं सिवनी निवासी सुनील साहू को प्रदेश कार्यकारिणी प्रचार सचिव तथा शिव प्रसाद साहू को संभागीय संगठन सचिव बनाए जाने पर परिजनो सहित शुभचिंतकों ने दी बधाई।
बताया जाता है कि मध्य प्रदेश साहू समाज की संभागीय बैठक गत दिवस जबलपुर स्थित समदडिय़ा होटल में संपन्न हुई जिसमें तेली घानी बोर्ड के अध्यक्ष रवि करण साहू (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) की उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारका प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में छपरा नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं कांग्रेस नेता गुलाब साहू को सिवनी जिले का साहू समाज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!