सिवनी यशो:- कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने एमएसएमई प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नवीन औद्योगिक इकाई सादक सिवनी छपारा स्थित माँ शारदा राईसमिल, नारायणगंज बंडोल सिवनी स्थित सिध्दी विनायक एवं श्री लक्ष्मीनाराण एवं भोमा स्थित श्री श्री राईस मिल का निरीक्षण कर इकाई की व्यवस्थाओ, उपलब्ध संसाधनों एवं संचालन स्थिति का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि उक्त नवीन इकाईयों को एमएसएमई योजना अंतर्गत वित्तीय सहायता से लाभांवित किया जाना है। इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सिवनी श्री आर एस उईके सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।





